Thu. Jun 25th, 2026

Month: August 2024

वन विभाग में नौकरी लगाने का झांसा दे करीब एक लाख सत्तर हजार ठगे।

भिलाई छवनी थाना के अन्तर्गत सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर ठगने का मामला सामने आया है। प्रार्थी की पत्नी की सहेली ने उसकी बेटी की नौकरी वनरक्षक के पद…

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर 23 को स्कूलों में होंगे कार्यक्रम

चंद्रयान 3 मिशन की सफलता के उपलक्ष्य में हर साल 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया जाता है। जिसका उदेश्य युवाओ में विज्ञान और अंतरिक्ष के प्रति रुचि उत्पन्न…

श्रावणी मेला महोत्सव में नीतू नवगीत के शिव-पार्वती के गीत, झूमे कांवरिये

श्रावणी मेला महोत्सव में नीतू नवगीत के शिव-पार्वती के गीत, झूमे कांवरियान APNI BAT हाथी न घोड़ा ना कोनो सवारी पैदल ही अइबो तोर दुआरी, बोल बम के नारा बा,…

राजीव संदेश साइकिल दौड़ प्रतियोगिता आयोजित

  राजीव गाँधी जयंती पर राजीव संदेश साइकिल दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन अमेठी कांग्रेस प्रवक्ता अनील कुमार सिंह ने किया। उपर्युक्त साइकिल दौड़ प्रतियोगिता को हरी झंडी दिखाकर सैंठा प्रधान…

SMS लिंक भेजकर ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार

भिलाई के पदनाभपुर थाना पुलिस नें सालभर बाद साइबर ठगी का शिकार हुए युवक की शिकायत पर अपराध पंजीबद्ध किया है। दरअसल युवक के नंबर पर SMSलिंक के माध्यम से…

शहर सरकार पटरीपार के वार्डो की उपेक्षा कर रही निगम प्रशासन स्मरण ले

कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देने वाले भिलाई नगर निगम के तीनों पार्षद हरिओम तिवारी, रविशंकर कुर्रे और रानू साहू बुधवार को नगर निगम के अतिरिक्त  आयुक्त अशोक द्विवेदी…

स्वतंत्रता सेनानियों नें देश के लिए जितनी यातनाएं सही उसकी भरपाई कोई नही कर सकताः विजय बघेल

सांसद विजय बघेल यहां  सरस्वती शिशु मंदिर उमा शाला सेक्टर चार में भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौक़ा  पर उन्होंने कहा कि देश…

करदाताओं को 4 प्रतिशत की छूट दी जा रही

भिलाई नगर निगम और रिसाली के जिन  करदाताओ ने पिछले वित्तीय साल 2023-2024 का संपति कर जमा नही किया है। उन्हे नगर निगम नोटिस भेज रहा है। सभी करदाताओ को…

अलौकिक और अधात्मिक रक्षा का मार्ग है रक्षाबंधन

गलत विचारों से रक्षा कुसंग एवं गलत वातावरण से रक्षा का पाठ पढ़ाता रक्षाबंधन : बीके रानी एस एन श्याम / अनमोल कुमार पटना। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बड़ी पटन…

बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों का ताण्डव, ठिकेदार को गोलियों से भूना

राजधानी में दिनदहाड़े ठिकेदार की हत्या, 5 दिन में 4 हत्या से दहशत में पटनावासी एसएन श्याम/अनमोल कुमार पटना। बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों में मानो पुलिस का भय…

You missed

खेत बचाओ अभियान अंतर्गत भोजपुर जिला के दो गांव में किसानों को दिया प्रशिक्षण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा संचालित “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत भोजपुर जिले के सहार प्रखंड के दो गांवों में किसानों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, फसल सुरक्षा तथा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। अभियान के अंतर्गत पहला कार्यक्रम धनछुआ गांव, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 30 किसानों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में 27 पुरुष एवं 3 महिला किसान शामिल थीं। वहीं दूसरा कार्यक्रम कोनी गांव, चौरी पंचायत, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें 31 किसानों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना से विशेषज्ञगण डॉ. पंकज कुमार, डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी तथा श्री ए.एस. महापात्रा मौजूद थे। साथ ही, कृषि विज्ञान केंद्र, आरा के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. विकास सिंह मौजूद थे। विशेषज्ञों ने किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करने से फसलों को आवश्यक पोषक तत्व उचित मात्रा में प्राप्त होते हैं, जिससे उत्पादन लागत कम होती है तथा फसल की उत्पादकता में वृद्धि होती है। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग से बचने तथा एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को हरित खाद के महत्व से भी अवगत कराया गया। वैज्ञानिकों ने बताया कि धैंचा एवं सनई जैसी फसलों का उपयोग हरित खाद के रूप में करने से मिट्टी में जैविक कार्बन एवं नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ती है, मृदा की संरचना में सुधार होता है तथा भूमि की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है। उन्होंने किसानों को खरीफ मौसम में धैंचा एवं सनई की खेती कर उन्हें खेत में पलटने की तकनीक एवं उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान किसानों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। किसानों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को अति उपयोगी बता, ऐसी जागरुकता गतिविधियों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया