Tue. Jun 23rd, 2026

श्रावणी मेला महोत्सव में नीतू नवगीत के शिव-पार्वती के गीत, झूमे कांवरियान

APNI BAT

हाथी न घोड़ा ना कोनो सवारी पैदल ही अइबो तोर दुआरी, बोल बम के नारा बा, बाबा एक सहारा बा पर झूमे बाबा के भक्त


अबरखा टेंट सिटी: पर्यटन विभाग बिहार सरकार तथा बांका जिला प्रशासन ने सुल्तानगंज बाबा धाम कांवरिया पथ पर अबरखा टेंट सिटी पर्यटक ग्राम सांस्कृतिक मंच पर आयोजित सांस्कृतिक समारोह में बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका नीतू कुमारी नवगीत ने बाबा बैद्यनाथ के जीवन प्रसंगों से जुड़े अनेक भजनों और लोकगीतों की शानदार प्रस्तुति करके भक्तों का मन मोह लिया। लोक गायिका नीतू ने कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से किया। उन्होंने कहा कि भगवान गणेश को सर्व प्रथम याद किया जाता है, क्योंकि वह मंगलकारी देव बताए गए हैं।

नीतू नवगीत ने गाया-मंगल के दाता रउवा बिगड़ी बनाईं जी, गौरी के ललना हमरा अंगना में आईं जी। गणेश वंदना के बाद उन्होंने बाबा बैद्यनाथ और माता पार्वती की आराधना करते हुए, कई मनभावन गीतों को प्रस्तुत किया। उन्होंने के चढ़ावे पान फूल के बेल पतिया, भोला के देखेला बेकल भइले जियरा, बाबा बैजनाथ हम आयल छी भिखरिया, आहां के दुअरिया ना, मोर भंगिया क मनाई द, ओ भोलेनाथ मोर जोगिया क मनाईं दे, जैसे गीत गाकर भक्तजनों को झुमाया। बोल बम के नारा बा, बाबा एक सहारा बा गीत के दौरान कांवरिया भक्तों ने नीतू नवगीत के साथ सुर में सुर मिलाया। गौरा करी के सिंगार अंगना में पिसेली हरदिया, डिम डिम डमरू बजावेला हमार जोगिया जैसे गीतों की प्रस्तुति के दौरान अनेक महिला कावरिया भी नीतू नवगीत के साथ-साथ गाने लगी। अरे रामा रिमझिम बरसे पनिया, झूले राधा रनिया ए हरि, मांगीला हम वरदान हे गंगा मइया, छोटी सी मेरी पार्वती शंकरजी की पूजा करती थी, शिवशंकर चले कैलाश बुंदिया पड़ने लगी, हम न कोहबर घर हमारा डर लागइयै, हाथी न घोड़ा ना कोनो सवारी पैदल ही अइबो तोर दुआरी जैसे गीतों की श्रद्धालु भक्तों ने प्रशंसा की। कार्यक्रम के दौरान दिव्याश्री ने लोकगायिका नीतू कुमारी नवगीत के साथ संगत किया। उन्होंने भी अपनी सुमधुर आवाज में बाबा भोलेनाथ का अलख जगाया। लोक गायिका नीतू नवगीत के साथ वादक कलाकारों में अशोक कुमार बैंजो, मनीष कुमार कीबोर्ड, प्रिंस कुमार पैड और छोटू कुमार ढोलक पर साथ दिया।

 

 

प्रस्तुति: अनमोल कुमार की

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed

खेत बचाओ अभियान अंतर्गत भोजपुर जिला के दो गांव में किसानों को दिया प्रशिक्षण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा संचालित “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत भोजपुर जिले के सहार प्रखंड के दो गांवों में किसानों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, फसल सुरक्षा तथा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। अभियान के अंतर्गत पहला कार्यक्रम धनछुआ गांव, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 30 किसानों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में 27 पुरुष एवं 3 महिला किसान शामिल थीं। वहीं दूसरा कार्यक्रम कोनी गांव, चौरी पंचायत, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें 31 किसानों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना से विशेषज्ञगण डॉ. पंकज कुमार, डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी तथा श्री ए.एस. महापात्रा मौजूद थे। साथ ही, कृषि विज्ञान केंद्र, आरा के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. विकास सिंह मौजूद थे। विशेषज्ञों ने किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करने से फसलों को आवश्यक पोषक तत्व उचित मात्रा में प्राप्त होते हैं, जिससे उत्पादन लागत कम होती है तथा फसल की उत्पादकता में वृद्धि होती है। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग से बचने तथा एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को हरित खाद के महत्व से भी अवगत कराया गया। वैज्ञानिकों ने बताया कि धैंचा एवं सनई जैसी फसलों का उपयोग हरित खाद के रूप में करने से मिट्टी में जैविक कार्बन एवं नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ती है, मृदा की संरचना में सुधार होता है तथा भूमि की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है। उन्होंने किसानों को खरीफ मौसम में धैंचा एवं सनई की खेती कर उन्हें खेत में पलटने की तकनीक एवं उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान किसानों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। किसानों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को अति उपयोगी बता, ऐसी जागरुकता गतिविधियों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया