वाल्मीकि प्रेस ट्रस्ट ने छठ महापर्व पर बांटी पूजा सामग्री
पूजा सामग्री पाकर व्रतियों के चेहरों पर आई खुशी, तीन वर्षों से सामाजिक कार्यों में जुटा है पत्रकारों का संगठन
apnibaat.org/ Rana pratap gupta बेतिया : लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर वाल्मीकि प्रेस ट्रस्ट की ओर से छठ व्रतियों के बीच पूजा सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान व्रतियों को नारियल, गागर, गुड़, दूध सहित अन्य आवश्यक पूजन सामग्री उपलब्ध कराई गई। पूजा सामग्री पाकर श्रद्धालुओं के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। कई व्रतियों की आंखें खुशी से नम हो गईं।
बताते चलें कि पत्रकारों का यह संगठन पिछले तीन वर्षों से लगातार सामाजिक कार्यों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। संगठन की ओर से बाढ़ आपदा के दौरान जरूरतमंदों की मदद करने के साथ ही ठंड के मौसम में गरीब और असहाय लोगों के बीच गर्म कपड़ों का वितरण किया जाता रहा है। छठ महापर्व पर पूजा सामग्री का वितरण भी इसी सामाजिक सरोकार की एक कड़ी है।
इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष राणा प्रताप गुप्ता, सचिव निराकार भास्कर, सत्यम सिंघानिया, जयकिशोर शर्मा, चंदन कुमार, चंदन राजपूत, अतुल कुमार, शेखर सोनी, सोनू भारद्वाज, राकेश कुमार, पूर्व वार्ड पार्षद श्यामा देवी, रविकांत कुमार, समाजसेवी पुण्य देव प्रसाद, धर्मेंद्र तिवारी, शत्रुघ्न शर्मा सहित इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के कई प्रतिनिधि मौजूद रहे।
