Sun. Nov 1st, 2026

बाइक ने खड़ी ट्रक को ठोका, पिता पुत्र समेत तीन की मौत 


बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला के बेतिया पुलिस अंतर्गत मनवापुल योगापट्टी मुख्य पथ में गुरवलिया के पास खड़ी ट्रक में एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने ठोका, जिससे बाइक सवार युवकों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। घटना मंगलवार की संध्या लगभग 7:00 बजे की बताई गई है। मृत तीनों युवक में योगापट्टी थाना क्षेत्र के चमैंनिया निवासी पिता व पुत्र समेत समेत तीन शामिल बताए गए हैं। रामबाबू कुमार, प्रेम कुमार पिता व पुत्र है, जबकि तीसरा बलदीप कुमार बताया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तीनों व्यक्ति एक बाइक पर सवार बेतिया से अपने घर लौटने के क्रम में गुरवलिया के पास पहले से खड़ी ट्रक में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार तीनों की घटनास्थल पर मौत हो गई।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply