Fri. May 22nd, 2026
सशस्त्र सीमा बल 44 वीं वाहिनी मुख्यालय नरकटियागंज में पासिंग आउट परेड समारोह सम्पन्न
apnibaat.org
बेतिया : सशस्त्र सीमा बल 44 वीं वाहिनी मुख्यालय नरकटियागंज में दिनांक 22 मई 2026 (शुक्रवार) को बिहार पुलिस के मुजफ्फरपुर एवं मोतिहारी पुलिस बल के कुल 152 प्रशिक्षु जवान का पासिंग आउट परेड समारोह का आयोजन किया गया। उपर्युक्त पासिंग आउट परेड अतिगरिमामय एवं भव्य वातावरण में सफलतापूर्वक निशीत कुमार उज्जवल के समक्ष सम्पन्न हुआ। उपर्युक्त समारोह में प्रशिक्षु जवानों ने अनुशासन, दक्षता, उत्साह और विश्वास के साथ अपने प्रशिक्षण का प्रदर्शन कर समारोह में शामिल अतिथियों एवं दर्शकों को प्रभावित करते हुए प्रशंसा प्राप्त किया।
उपर्युक्त पासिंग आउट परेड में मुख्य अतिथि निशीत कुमार उज्वल (भापुसे) महा निरीक्षक सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल पटना शामिल हुए। मुख्य अतिथि श्री उज्जवल ने भव्य परेड की सलामी लिया तथा प्रशिक्षुओं के उत्कृष्ट मार्च-पास्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण के क्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षु को प्रोत्साहन के रुप में पुरस्कृत भी किया। उन्होंने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सफल प्रशिक्षुओं को शुभकामना प्रदान किया और कहा कि राष्ट्र सेवा,अनुशासन, ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा पुलिस बल की सबसे बड़ी पहचान है तथा सभी प्रशिक्षु को अपने दायित्व का निर्वहन पूर्ण समर्पण एवं निष्पक्षता पूर्वक करने चाहिए।
मुख्य अतिथि का स्वागत हरिप्रकाश उप महा-निरीक्षक, प्रक्षेत्र मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल बेतिया एवं बलवंत सिंह नेगी कमांडेंट 44 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल मुख्यालय नरकटियागंज (बिहार) ने किया। उपर्युक्त कार्यक्रम में सिकटा  विधायक समृद्ध वर्मा, पुलिस अधीक्षक बेतिया डॉ. शौर्य कुमार सुमन शामिल रहे।  उल्लेखनीय है कि मुजफ्फरपुर व मोतिहारी पुलिस के 152 प्रशिक्षु प्रशिक्षु ने 36 सप्ताह की कड़े चुनौतीपूर्ण एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण अवधि के क्रम में शारीरिक दक्षता, हथियार संचालन, कानून एवं व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, आंतरिक सुरक्षा, फील्ड क्राफ्ट तथा सामरिक गतिविधियों से सम्बंधित विभिन्न विषय का गहन प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण पूर्ण होने के पश्चात् सभी प्रशिक्षु बिहार पुलिस बल में अपनी सेवा प्रदान करने को पूर्णतः तैयार हैं। पासिंग आउट परेड के लिए आयोजित समारोह के क्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में टैटू ड्रिल, मास पीटी, ब्लाइंड फोल्ड वेपन हैंडलिंग, लाठी ड्रिल, राइफल शूटिंग डेमोंस्ट्रेशन,बैंड शो तथा डॉग  स्क्वॉड ड्रिल का आकर्षक एवं रोमांचक प्रदर्शन किया गया। भारतीय और नेपाली गीत व नृत्य ने समारोह की गरिमा को आकर्षक बनाया। प्रशिक्षुओं का आक्रामक प्रदर्शन ने युवाओ में उत्साह का संचार किया। उपर्युक्त पासिंग आउट पेड़ समारोह में सशस्त्र सीमा बल के पदाधिकारी, बिहार पुलिस के वरीय पदाधिकारी, 44 वाहिनी के अन्य कर्मी,प्रशिक्षक, प्रशिक्षु के अभिभावकगण एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply