Tue. May 19th, 2026
स्वच्छता कर्मियों की स्थायी नियुक्ति करो : ठाकुर साह
स्वच्छता कर्मियों को 21 हजार रुपए वेतन करो : जोखू चौधरी
हृदयानन्द
बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला मुख्यालय बेतिया अनुमण्डल स्थित असंगठित कामगार महासंघ ,एक्टू से संबद्ध स्वच्छता कर्मी संघ बैरिया ने दस सुत्री मांगों के समर्थन में प्रखण्ड कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। उपर्युक्त धरना प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए, भाकपा माले नेता स्वच्छता कर्मी संघ के संरक्षक सुनील कुमार राव ने कहा कि प्रखण्ड क्षेत्र के सभी पंचायत में स्वच्छता कर्मियों की बहाली की गई है। जिससे  पंचायतों में स्वच्छता अभियान का संचालन सफल रहे। किंतु सरकार स्वच्छता कर्मियों की एक नहीं सुनने को तैयार है। प्रखण्ड के पंचायत में स्वच्छता कर्मियों के 12 से 15 माह का वेतन लम्बित  है। स्वच्छता कर्मियों के सामने भूखमरी की समस्या उत्पन्न हो गई है, कोई सुनने को तैयार नहीं है। स्वच्छता कर्मियों को उनके रिक्शा, वर्दी, दस्ताना,जुता, कचरा जमा करने वाला डिब्बा चयन के समय ही दिया गया है। नियुक्ति के समय दिये गए सामग्री व उपस्कर अब काम लायक़ नहीं ऱह गये है। उनके रिक्शा मरम्मती की राशि भी पंचायत ने उपलब्ध नहीं कराया है। भाकपा माले नेता ठाकुर साह ने कहा कि उत्तरी पटजिरवा पंचायत में कचरा प्रबंधन वाला घर तक नहीं बन सका है। कई पंचायतों में एक के जगह दो स्वच्छता कर्मियों को कागजों में बहाल कर दिया गया है। एक स्वच्छता कर्मी के वेतन से दो स्वच्छता कर्मी का वेतन दिया जा रहा है। पखनाहा, डुमरिया पंचायत के पंचायत सेवक, स्वच्छता पर्यवेक्षक वेतन में आधा रिश्वत ले रहे हैं। चंद्र किशोर कुमार के कहा बगही पंचायत के भी चार-चार हजार रिश्वत लिया गया है। नकछेद राम ने कहा कि हम लोग असुरक्षित वातावरण में काम करते हैं। स्वच्छता कर्मियों को बीमा की सुविधा भी नहीं है। पंचायतों से जुता, वर्दी, दस्ताना की व्यवस्था भी नहीं की जा रही है। भाकपा माले नेता जोखू चौधरी ने कहा कि रिक्शा मरम्मती की राशि पंचायतों ने नहीं दिया है। इनका वेतन पंचायत से नहीं करके सीधे जिला से स्वच्छता कर्मियों के खाता में देने की व्यवस्था की जाए। उपर्युक्त धरना कार्यक्रम को दहाड़ी साह, अर्जून राउत, उमेश कुमार, सनफी खातून, अनिता देवी, सलेहा खातून, विजय साह, उमाशंकर राम, जनक पासवान, सुखी देवी, संगीता देवी, इलायची खातून ने सम्बोधित किया।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply