
पश्चिम चम्पारण जिला अंतर्गत नरकटियागंज प्रखण्ड स्थित आईसीडीएस कार्यालय के समक्ष बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन के तत्वावधान में एटक से जुड़ी हड़ताली कर्मियों ने करो और मरो का नारा दिया। यूनियन के संरक्षक ओम प्रकाश क्रांति ने कहा कि सरकार यूनियन से किये, समझौते पर अमल नहीं करेगी, तब तक बिहार सरकार में कार्यरत आईसीडीएस वर्कर और को वर्कर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर रहेंगी।

श्री क्रांति ने कहा कि बिहार सरकार परियोजना में अपने हिस्से की राशि 10 हज़ार दे, शेष राशि केंद्र सरकार से यूनियन लड़कर लेगा। आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका को सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार ग्रेच्युटी का भुगतान सरकार करे अन्यथा आंदोलन जारी रहेगा। नरकटियागंज प्रखण्ड स्थित परियोजना में धरना का नेतृत्व पम्मी और अर्पणा राय ने किया।

बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन संयुक्त समन्वय समिति के निर्देश पर जिला के विभिन्न परियोजना मुख्यालय पर धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया।

