Sun. Mar 8th, 2026

 

संयुक्त समन्वय का 12 वें दिन हड़ताल जारी 

 

  1. पश्चिम चम्पारण जिला अंतर्गत गौनाहा परियोजना की सभी सेविका, सहायिका ने सरकार के वादाखिलाफी के विरुद्ध चट्टानी एकता दिखाते हुए आवाज बुलंद किया और धरना दिया। धरना को संबोधित करते हुए आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान संरक्षक एवं एटक नेता ओमप्रकाश क्रांति ने सभी सेविकाओं से कहा कि सभी लोग अपनी चट्टानी एकता प्रदर्शित करते हुए सरकार के खिलाफ आंदोलन जारी रखें। आंगनबाड़ी सेविका/सहायिका की मांगे पूरी तरह उचित हैं। सरकार को किसी परिस्थिति में समझौता शर्त का पालन करना होगा। आईसीडीएस कार्यकर्ताओं के परिश्रम से बिहार पोलियो मुक्त हो गया है, कोरोना काल जैसी विषम महामारी में आप लोगों के कारण बिहार में जान माल की रक्षा की गई है। इसलिए सरकार से श्री क्रांति ने मांग किया है कि कि जब तक सरकारी कर्मचारी का दर्जा नहीं मिल जाता है। सेविका लोगों को 25000 और सहायिका को 18000 रुपया देने का काम करें और सरकार नहीं देती है तो आंदोलन को और धारदार बनाते हुए परियोजना से लेकर जिला, राज्य तक पटना की राजधानी में घेरा डालो डेरा डालो का कार्य करेगी।धरना को संबोधित करने वालों में जिला महासचिव सुमन वर्मा ने सेविका सहायिका का 6 माह से मानदेय बकाया पर चिंता व्यक्त किया और सरकार से मांग करते हुए कहा कि अविलंब मानदेय भुगतान करे। धरना को जिला संगठन प्रभारी अजय वर्मा ने सभी सेविकाओं को एकजुट होकर लड़ाई में साथ देने को कहा। जिला कार्यकारी अध्यक्ष स्नेहलता कुमारी ने सेविकाओं का उत्साहवर्धन करते हुए, संघर्ष तेज करने को कहा। प्रखंड अध्यक्ष संध्या देवी ने कहा कि नीतीश कुमार अंधे और बहरे दोनों हो गये है। उन्हे दिखाई नहीं दे रहा है, इसलिए इस बार आंदोलन के माध्यम से दिखाने का काम हमलोग कर रही है। धरना को रिचा शर्मा, दीपा गुप्ता, शिखा देवी, मोनिका देवी, वैजयंती देवी, आशा देवी, रूमा देवी, दुर्गावती देवी, शबनम खातून, मायावती देवी, विद्यापति देवी, अंकिता देवी, सत्या देवी, सुमन देवी, सत्य रूपा देवी, सबरून , रोशनी खातून ,गुलशन खातून, आभा देवी ने संबोधित किया तथा धरना स्थल पर परियोजना के सभी सेविका सहायिका एवं उनके सभी अभिभावक उपस्थित रहे। उपर्युक्त जानकारी अजय वर्मा जिला संगठन प्रभारी पश्चिम चम्पारण ने मीडिया को दी।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply