Sat. Jul 27th, 2024

आंगनबाड़ी सेविका बहाली में बिचौलिया सेविका पति गिरफ्तार

बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला के बेतिया पुलिस अंतर्गत सिकटा थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में
आंगनबाड़ी सेविका बहाली में फर्जीवाड़ा कर एक लाख रुपए उगाही करने के मामला में पुलिस ने सेविका पति को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय को सौंप दिया है। सेविका पति की गिरफ्तारी रविवार की शाम सिकटा गांव स्थित त्रिवेणी कैनाल पुल के पास हुई। प्रभारी थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार ठाकुर ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति लगभग डेढ़ माह से पुलिस को चकमा देता रहा। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस को कई बार छापामारी करनी पड़ी। गिरफ्तार आरोपी सूर्यपुर पंचायत के बीचला टोला भवानीपुर गांव स्थित वार्ड नंबर-दो आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या-108 की सेविका इलिसतारा खातुन के पति महम्मद दाउद बताया गया है। मामला ढाई वर्ष पूर्व की है। उन्होंने बताया कि मामले में भवानीपुर गांव के मामुर आलम ने कोर्ट परिवाद पर फर्जीवाड़े की एफआईआर दर्ज कराया। जिसमें बताया है कि भवानीपुर गांव में आंगनबाड़ी केन्द्र पर सेविका की बहाली के लिए गिरफ्तार आरोपी महम्मद दाउद ने एक लाख रूपए सेक्यूरिटी मनी जमा कराया। दाऊद ने कहा कि लगातार दो वर्ष तक सेन्टर ठीक-ठाक से संचालित होगा तो ब्लॉक से सेक्यूरिटी मनी वापस मिल जायेगा। 21 अक्टूबर 2020 को गवाहों के समक्ष पावती कागज पर हस्ताक्षर कराकर तय राशि दे दिया गया। उस केन्द्र पर दूसरी महिला की सेविका बहाल हो गई। सीडीपीओ से पुछा तो उन्होंने कहा कि सेविका बहाली में कोई सेक्यूरिटी मनी नहीं दिया जाता है। उसने धोखा देकर रूपए ठग लिया है। उधर दाउद से रुपए की मांग करने पर आरोपी टाल-मटोल करता रहा। इधर आरोपी इसे लेकर मारपीट व गाली-गलौज किया। जिसके बाद रूपए वापस करने से इंकार कर रहा है। वहरहाल उसकी गिरफ्तारी से बाल विकास परियोजना के बिचौलियों में अफरा तफरी का महौल हैं।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply