Sat. Jul 27th, 2024

 

दो घरों में आग, हजारो की संपति जलकर राख

बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला के बेतिया पुलिस अंतर्गत नौतन के गहिरी गम्हरिया में दो पक्ष के भूमि विवाद में हिंसक संघर्ष हुआ। जिसमे हुई गोलीबारी में लगभग आधा दर्जन के घायल होने की खबर है। घायलों की चिकित्सा बेतिया जीएमसीएच में चल रहा है। घटना की सूचना पर सदर एसडीपीओ महताब आलम के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचकर मामला शांत कराया। नौतन के गहिरी के वार्ड नंबर 01 व 02 गम्हरिया में कारी शर्मा व किशोरी साह के बीच करीब 50 वर्षों से करीब 18 बीघा भूमि पर विवाद चल रहा है, जो न्यायालय मे भी लंबित है, लेकिन इसी बीच किशोरी साह के समर्थक सोमवार को दखल कब्जा करने के नियत से हरवा हथियार से लैस होकर जमीन पर चढ़कर जोत आबाद करने लगे। दखल कब्जा करने की सूचना प्रथम पक्ष के कारी शर्मा के लोग पहुंच दखल कब्जा का विरोध करने लगे। जिसमें किशोरी साह के समर्थको की ओर से गोलीबारी होने लगी। गोलीबारी मे अक्षय कुमार (18), विद्यार्थी शर्मा(55), प्रदीप राम(30), नंद किशोर प्रसाद(32), रघुनाथ शर्मा(56), नितेश कुमार(22), किस्मती देवी(49) सभी गहिरी गम्हरिया के करीब आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए।जख्मी लोगों को स्थानीय लोगों द्वारा बेतिया जीएमसीएच अस्पताल पहुंचाया गया है।जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।इधर कारी शर्मा के समर्थक मोहर महतो के झोपड़ी नुमा घर मे आग भी लगा दी।जिससे घर समेत घर मे रखे हजारो की समान जलकर राख हो गये।इधर घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ महताब आलम, योगापट्टी सर्किल इंस्पेक्टर उग्रनाथ झा,मझौलिया थानाध्यक्ष अभय कुमार, नौतन थानाध्यक्ष खालीद अख्तर, जगदीशपुर थानाध्यक्ष राजू कुमार मिश्र के साथ जिला से आए सैकड़ों पुलिस के महिला व पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच दोनों पक्षों से बात कर मामला को शांत कराया। सदर एसडीपीओ महताब आलम ने बताया कि गांव में तनाव को देखते हुए गम्हरिया में भारी संख्या मे पुलिस बल की तैनाती की गई है। घटना में संलिप्त तथा गोलीबारी करने वाले लोगों की जानकारी प्राप्त की जा रही है। उपर्युक्त लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। नौतन सीओ रमेश कुमार ने बताया कारी शर्मा व किशोरी साह के बीच करीब 50 वर्षों से जमीनी विवाद चल रहा है। किशोरी साह के पक्ष के लोग नीलामी में जमीन मिलने के बाद बता रहे हैं जबकि कारी शर्मा खतियानी होने की बात कह रहे हैं। जिसको लेकर करीब 18 बीघा भूमि पर विवाद है।दोनों पक्षों को कई बार जनता दरबार में नोटिस तामिल करा कर बुलाया गया व शांति व्यवस्था बनाए रखने की बात कही गई। इधर एकाएक दोनों पक्ष अपना-अपना दावा करते हुए जमीन पर दखल कब्जा करने को चढ़ गये, जहां विवाद उत्पन्न हो गई। पुलिस सूत्रों की माने तो गोलीबारी होने की सूचना मिली है। जिसमे चार लोगो की घायल होने की खबर भी है।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply