कुमारबाग औद्योगिक क्षेत्र में 125 एकड़ में विकसित होने वाले विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) का प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी ने आभासी शिलान्यास किया
आवास योजना के 10 लाभुकों को सौंपी गई सांकेतिक चाभी, कुल 617 लोगों को आवास योजना(शहरी ) से आच्छादित किया 

apnibaat.org
बेतिया: पश्चिम चम्पारण जिला के औद्योगिक विकास को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी ने वैशाली जिला के राजापाकड़ से चनपटिया प्रखण्ड अंतर्गत कुमारबाग औद्योगिक क्षेत्र में बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (बियाडा) के 125 एकड़ क्षेत्र में विकसित होने वाले विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) का आभासी शिलान्यास किया। इस परियोजना से जिला में औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलेगी तथा निवेश एवं रोजगार के नये अवसर सृजित होंगे। इस अवसर पर पश्चिम चम्पारण जिला के 10 लाभुकों को सांकेतिक रुप से आवास की चाभी प्रदान की गई। कुल 617 लोगों को आवास योजना (शहरी ) से किया गया लाभान्वित। इससे लाभुकों को पक्का घर के सपने को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम के क्रम में पश्चिम चम्पारण जिला अंतर्गत वाल्मीकिनगर में महिला स्वाभिमान विशेष सशस्त्र पुलिस बल के भवनों का उद्घाटन भी किया। इन परियोजनाओं से सम्बंधित आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने में सहायता मिलेगी।
इस अवसर पर विधायक नारायण प्रसाद, पूर्व विधायक उमाकांत सिंह, महापौर नगर निगम बेतिया गरिमा देवी सिकारिया, उप महापौर गायत्री देवी, अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों में जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक, बेतिया कुमार गौतम, नगर आयुक्त, नगर निगम बेतिया शिवाक्षी दीक्षित, अपर समाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनील कुमार सिन्हा तथा वरीय उप समाहर्ता सह जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी रोचना माद्री सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Post Views: 1
