Sat. Nov 21st, 2026
अल्पसंख्यक ऋण योजना के बकायेदारों से ऋण वसूली का विशेष कैम्प 23 से 28 नवंबर तक संचालित
apnibaat.org
बेतिया : मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजना, NMDFC टर्म लोन योजना एवं मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक शिक्षा ऋण योजना के तहत ऋण प्राप्त करने वाले लाभुकों से बकाया कर्ज राशि की वसूली के लिए 23 नवंबर से 28 नवंबर 2026 तक विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह कैंप समाहरणालय परिसर स्थित जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय, पश्चिम चम्पारण, बेतिया में आयोजित होगा। इस संबंध में सहायक निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण, पश्चिम चम्पारण, बेतिया अब्दुल रशीद ने बताया कि उक्त योजनाओं के अंतर्गत वितरित ऋण राशि की वसूली में तेजी लाने के उद्देश्य से विशेष कैंप लगाया जा रहा है। उन्होंने सभी सम्बंधित ऋणधारकों से निर्धारित अवधि में कार्यालय पहुंचकर अपने बकाया ऋण की राशि जमा करने का आग्रह किया है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय पर ऋण की अदायगी नहीं करने पर बकाया राशि पर ब्याज एवं दंड-ब्याज देय होगा। इसके अतिरिक्त, ऋण की वसूली के लिए संबंधित बकायेदारों के विरुद्ध दीवानी एवं फौजदारी मुकदमा सहित नियमानुसार कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।
सहायक निदेशक ने सभी ऋणधारकों को निर्देशित किया है कि वे विशेष वसूली कैंप के दौरान अपने बकाया ऋण का भुगतान सुनिश्चित करें। निर्धारित अवधि में भुगतान नहीं करने वाले बकायेदारों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply