
बेतिया: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 26 नवंबर 2026 को पश्चिम चम्पारण भ्रमण पर बेतिया पहुंच रहे हैं। पश्चिम चम्पारण जिला मुख्यालय बेतिया भाजपा की ओर से आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल होंगे। इसके लिए 3.8 किलोमीटर लंबी पदयात्रा में शामिल होंगे। उपर्युक्त पद यात्रा शहर के सागर पोखरा से प्रारम्भ होकर ऐतिहासिक राज ड्योढी परिसर पहुंचेगी. वहाँ मुख्यमंत्री एक जनसभा को सम्बोधित करेंगे. कार्यक्रम में लगभग 10 हजार कार्यकर्ता और समर्थक के शामिल होने का लक्ष्य रखा गया है। भाजपा सूत्रों ने उपर्युक्त जानकारी मीडिया को दिया है। जिला भाजपा संगठन ने आयोजन को सफल बनाने की के लिए तैयारी प्रारम्भ कर दिया है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, 26 नवंबर को सुबह 11 बजे पदयात्रा प्रारंभ होगी। जिसमें मुख्यमंत्री के साथ भाजपा के वरीय नेता, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। भाजपा की लगभग 3 घंटा की पदयात्रा का निर्धारित मार्ग शहर का प्रमुख मार्ग है। सागर पोखरा से यात्रा शहीद स्मारक, लाल बाजार और सोआबाबू चौक होते हुए, राज ड्योढी परिसर में समाप्त होगी. वहाँ जनसभा उपरांत पदयात्रा सम्पन्न होगी। मुख्यमंत्री की सुरक्षा और संभावित भीड़ के दृष्टिगत प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्था किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी के दृष्टिगत शुक्रवार को जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह, नगर आयुक्त शिवाशी दीक्षित और बेतिया राज के मैनेजर अनील कुमार सिंह ने भाजपा नेताओं के साथ राज ड्योढी परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में चनपटिया के पूर्व विधायक उमाकांत सिंह, भाजपा नेता रवि सिंह और शिवेंद्र कुमार शिबू समेत अन्य शामिल रहे। पदाधिकारियों ने जनसभा के लिए प्रस्तावित स्थल का अवलोकन किया और आवश्यक व्यवस्था को लेकर विचार विमर्श किया। आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना के दृष्टिगत मंच, सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और अन्य सुविधा की तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री के पदयात्रा कार्यक्रम के दृष्टिगत मुख्य मार्ग से जुड़ने वाली शाखा सड़कों पर 24 नवंबर 2026 से बैरिकेडिंग का काम करने की योजना है। पदयात्रा के दौरान सम्बंधित रास्तों पर वाहनों की आवागमन नियंत्रित रखी जाएगी। इससे शहर के प्रमुख इलाकों में यातायात प्रभावित होने की संभावना है। प्रशासन का ध्यान सुरक्षा के साथ-साथ भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था पर है, हालांकि आमजन के लिए रुट डायवर्जन और वाहनों के परिचालन से जुड़ी विस्तृत जानकारी अलग से जारी की जा सकती है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर शुक्रवार को जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह, नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित और बेतिया राज के मैनेजर अनील कुमार सिंह ने भाजपा नेताओं के साथ राज ड्योढी परिसर का निरीक्षण किया। ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ भाजपा का राजनीतिक अभियान है। पार्टी इस अभियान के माध्यम से लोकतांत्रिक संस्था और वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर अपना पक्ष जनता के बीच रख रही है। इससे पहले 28 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पटना में अभियान अंतर्गत कारगिल चौक से जेपी गोलंबर तक पदयात्रा में शामिल हुए। अब पश्चिम चम्पारण में भाजपा जिला में राजनीतिक संदेश पहुँचाने का प्रयास करेगी। मुख्यमंत्री की उपस्थिति राज ड्योढी में प्रस्तावित जनसभा के कारण इस कार्यक्रम को जिला की राजनीति के लिए से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
