Sat. Jul 27th, 2024

भाजपा कला संस्कृति प्रकोष्ठ के उत्तरी मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी ने बैठनिया में मोदी सरकार की उपलब्धि घर घर पहुंचाया

मझौलिया : प्रखंड अंतर्गत में भाजपा कला संस्कृति प्रकोष्ठ के उत्तरी मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी द्वारा बैठनिया भानाचक पंचायत स्थित सभी 9 बूथों एवं पंचायत स्थित सभी घरों में जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफलता भरी बेमिसाल 9 साल की उपलब्धियों को गिनाते हुए संबंधित पत्रक को बांटा गया। उन्होंने बिहार में जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि जन धन योजना, किसान सम्मान निधि योजना ,उज्जवला योजना, अन्न योजना, स्वच्छता योजना ,आवास योजना चलाकर मोदी सरकार द्वारा बिहार वासियों को सौगात दिया गया है। सेवा सुशासन और गरीब कल्याण से भरे हुए 9 साल मोदी सरकार की बेमिसाल उपलब्धियां है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के कुशल नेतृत्व में देश आर्थिक रूप से मजबूत हुआ है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से भारत अपनी सुरक्षा करने में सक्षम हुआ है। टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में आगे बढ़ा है तथा विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है क्योंकि पूरे विश्व में भारत का मान सम्मान बढ़ा है। प्रमोद तिवारी, ओम प्रकाश पांडे ,भोला महतो ,जापान महतो, सुधाइ महतो ,मुक्ति ठाकुर, विनोद राय ,मनीष ठाकुर ,दुर्वासा तिवारी आदि भाजपा कार्यकर्ताओं के संग भाजपा सरकार की उपलब्धियों से संबंधित पत्रक भी बांटा गया। इस महा जन जागरूकता अभियान और 9 साल बेमिसाल संबंधित पत्रक वितरण करने में अखिलेश यादव, सुदर्शन महतो, सुमन महतो, इनर महतो, दशरथ महतो, वेदांती साह, भानु महतो आदि का सराहनीय योगदान रहा ।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply