Sat. Jul 27th, 2024

बबलू कुमार पटेल की रपट…..

मझौलिया सीओ ने पदभार ग्रहण किया

मझौलिया : प्रखंड के अंचल कार्यालय में शुक्रवार को राजस्व पदाधिकारी ओमप्रकाश सिंह ने प्रभारी अंचल पदाधिकारी(सीओ) पद पर योगदान दे कर कार्यभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने अंचल कार्यालय भवन का निरीक्षण किया। उसके बाद कार्यालय में उपस्थित कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने सभी अंचल कर्मियों से परिचय प्राप्त कर कर्तव्य निर्वहन करते हुए, सरकार की योजनाओं का अनुपालन करने तथा राजस्व वृद्धि के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। अंचल में पहुंचे जनता की समस्याओं का निष्पादन हर हाल में करने का निर्देश दिया। भूमि सम्बंधित समस्या के आवेदन का नियमानुसार निराकरण किया जाना चाहिए। उन्होंने अंचल कर्मियों को चेताया कि समस्या को लेकर पहुंचे फरियादियों की शिकायत मिलने पर सम्बंधित के विरुद्ध विधिवत कार्रवाई की जाएगी। पत्रकारों के प्रश्न पर उन्होंने सम्बोधित करते हुए कहा कि भूमि विवादों की समस्या को खत्म करना पहली प्राथमिकता होगी। अंचल के अंतर्गत आने वाले कार्यों का निपटारा पूरी पारदर्शिता एवं न्याय संगत करना ही उनका लक्ष्य होगा। प्रखंड व अंचल क्षेत्र में अमन चैन की स्थापना व विधि व्यवस्था बनाए रखने का सभी संभव प्रयास करेंगे।उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी समस्या के समाधान के लिए सीधे उनसे (सीओ) से संपर्क करें। कार्यालय में उनसे मिलें, उनकी समस्या का समाधान अवश्य किया जाएगा। बिचौलियों और दलालों के माध्यम से आने वालों का कार्य नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर अंचल निरीक्षक राधेश्याम यादव, अंकित कुमार, पिंटू कुमार, अभिज्ञान कुमार, साहेब कुमार, प्रिंस कुमार, रिंकू कुमारी, संगीता कुमारी, आनंद मोहन कुमार राजस्व कर्मचारी, प्रधान लिपिक अभय कुमार, लिपिक रामू उरांव विकास कुमार, नाजिर अमित कुमार,अमीन विभा कुमारी, अमजद आलम उपस्थित रहे।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply