Wed. Jun 24th, 2026

चिल्ड्रेन स्ट्रीट सिचुएशन अंतर्गत 119 बच्चे चिन्हित, उनके अभिभावक होंगे लाभान्वित

बेतिया: जिला बाल संरक्षण समिति की बैठक डीएम दिनेश कुमार राय की अध्यक्षता में शुक्रवार को सम्पन्न हुई। इस बैठक में सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई अभय कुमार, सिविल सर्जन डॉ श्रीकांत दूबे, जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनीकांत प्रवीण, डीपीओ आइसीडीएस नीना सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी विपिन कुमार यादव, विशेष कार्य पदाधिकारी सुजीत कुमार व अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिला बाल संरक्षण समिति की बैठक में चाईल्ड हेल्प लाइन, चिल्ड्रेन स्ट्रीट सिचुएशन, परवरिश योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, वृहत आश्रय गृह, बालिका गृह, विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, पर्यवेक्षण गृह सहित एनसीपीसीआर से संबंधित बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

समीक्षा के क्रम में सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई अभय कुमार ने बताया कि परवरिश योजना अंतर्गत 563 बच्चों को लाभान्वित किया गया है। चिल्ड्रेन स्ट्रीट सिचुएशन अंतर्गत 119 बच्चों को चिन्हित कर लिया गया है। उन्हें शीघ्र ही लाभान्वित किया जायेगा। डीएम ने कहा कि परविरश योजना अत्यंत ही महत्वपूर्ण है। इस योजना के क्रियान्वयन में तत्परता दिखाएं, पदाधिकारी। 563 बच्चों को इस योजना से आच्छादित किया गया है, यह अच्छी बात है। शेष चिन्हित बच्चों को शीघ्र लाभान्वित करें। उन्होंने निर्देश दिया कि चिल्ड्रेन स्ट्रीट सिचुएशन अंतर्गत चिन्हित 119 बच्चों को अविलंब लाभान्वित करें। उन्होंने निर्देश दिया कि बालगृह, विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान तथा पर्यवेक्षण गृह का विभागीय दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन करते हुए संचालन कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिया कि कुमारबाग में निर्माणाधीन वृहत आश्रय गृह का निर्माण कार्य ससमय पूर्ण कराने के लिए नियमित अनुश्रवण एवं समीक्षा सुनिश्चित करें।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed

खेत बचाओ अभियान अंतर्गत भोजपुर जिला के दो गांव में किसानों को दिया प्रशिक्षण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा संचालित “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत भोजपुर जिले के सहार प्रखंड के दो गांवों में किसानों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, फसल सुरक्षा तथा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। अभियान के अंतर्गत पहला कार्यक्रम धनछुआ गांव, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 30 किसानों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में 27 पुरुष एवं 3 महिला किसान शामिल थीं। वहीं दूसरा कार्यक्रम कोनी गांव, चौरी पंचायत, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें 31 किसानों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना से विशेषज्ञगण डॉ. पंकज कुमार, डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी तथा श्री ए.एस. महापात्रा मौजूद थे। साथ ही, कृषि विज्ञान केंद्र, आरा के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. विकास सिंह मौजूद थे। विशेषज्ञों ने किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करने से फसलों को आवश्यक पोषक तत्व उचित मात्रा में प्राप्त होते हैं, जिससे उत्पादन लागत कम होती है तथा फसल की उत्पादकता में वृद्धि होती है। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग से बचने तथा एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को हरित खाद के महत्व से भी अवगत कराया गया। वैज्ञानिकों ने बताया कि धैंचा एवं सनई जैसी फसलों का उपयोग हरित खाद के रूप में करने से मिट्टी में जैविक कार्बन एवं नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ती है, मृदा की संरचना में सुधार होता है तथा भूमि की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है। उन्होंने किसानों को खरीफ मौसम में धैंचा एवं सनई की खेती कर उन्हें खेत में पलटने की तकनीक एवं उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान किसानों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। किसानों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को अति उपयोगी बता, ऐसी जागरुकता गतिविधियों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया