Wed. May 20th, 2026

बेतिया पुलिस अंतर्गत मझौलिया थाना क्षेत्र के धोकराहा वार्ड 11 मठ टोला की एक विवाहिता गुड़िया देवी 26 वर्ष को हत्या कर शव को घर के पंखा से लटका दिया। मारपीट कर हत्या करने और साक्ष्य छुपाने के दृष्टिगत आत्महत्या प्रदर्शित करने को लेकर पंखा से शव को लटकाने का आरोप लगाया गया है। मझौलिया थानाध्यक्ष अमर कुमार के अनुसार सूचना पर पुलिस पहुंची, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है, मामला में विवाहिता के पति जीतेंद्र कुमार शर्मा ने काण्ड अंकित करने के लिये आवेदन दिया है। जिसमें माता बिंदु देवी 45वर्ष, पिता बच्चू शर्मा 50 वर्ष, भाई मन्नू शर्मा 28 वर्ष और भवे चांदनी देवी 25 वर्ष पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप है। उल्लेखनीय है कि दहेज में दो लाख रुपये की मांग की गई,उपर्युक्त रकम नही देने पर घटना को अंजाम दिया गया। एसएचओ अमर कुमार के अनुसार पारिवारिक विवाद में बुधवार को 12 बजे बच्चों के विवाद में झगड़ा और मारपीट की सूचना मिली, सूचना के सत्यापन में 112 नंबर की मोबाइल पुलिस दस्ता को भेजा, पुलिस वहाँ पहुंचकर दोनों पार्टी को समझा बुझाकर वापस लौट गयी। उस समय स्थिति सामान्य हो गया, यह भी बताया गया कि घटना के समय मृतका का पति जीतेंद्र कुमार पलेदारी करने मधुबन गये रहे, सभी आरोपी घटना को अंजाम देने के पाश्चात घर छोड़ फरार बताये गये हैं।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply