Fri. May 1st, 2026

बेतिया पुलिस ने बिहार पुलिस की महाकुर्की अभियान को मूर्तरुप दिया। बिहार पुलिस मुख्यालय पटना के निर्देश के अनुपालनार्थ एसपी बेतिया ने कुर्की महाअभियान संचालित किया। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार दिनांक 30 अप्रैल 2026 गुरुवार को पश्चिम चम्पारण जिला के बेतिया पुलिस अंतर्गत कुर्की-जप्ती अभियान संचालित किया। इस विशेष अभियान के तहत हत्या, डकैती, अपहरण, आर्म्स एक्ट, शराब एवं अन्य गंभीर कांडों के कुख्यात अपराध कर्मियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई। ऐसे सभी वांछित अपराधी, जो अभी तक न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं कर सके हैं, उनके ठिकानों पर कुर्की की कार्रवाई की गई। बेतिया पुलिस द्वारा यह अभियान अपराध पर नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। बेतिया पुलिस ने दिनांक 30 अप्रैल 2026 को कुल 20 कुर्की का निष्पादन किया गया।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply