Mon. May 4th, 2026

 

शशि भूषण दुबे कंचनीय/ पंकज कुमार

मिर्ज़ापुर : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में शनिवार को सिटी क्लब सभागार में शिक्षक सम्मान समारोह एवं शिक्षा उन्नयन गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष लाल बहादुर सरोज व नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी उपस्थित रहे। इस दौरान मंच पर उपस्थित सभी वक्ताओं ने शिक्षक हित के बारे में अपनी बात रखी एवं संगठन के प्रति आभार भी व्यक्त किया। इस दौरान उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ मीरजापुर जिलाध्यक्ष डॉ आकाश उपाध्याय ने कहा कि संगठन सदा शिक्षक हित में अपने दायित्व का निर्वाह करेगा। शिक्षकों का शोषण कभी भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। टीईटी के काले कानून को वापस कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के संगठन की तरफ से 45 रिव्यू पिटीशन देश के न्यायालय में दाखिल किया गया है उम्मीद है कि जल्द ही शिक्षक हित में निर्णय आएगा। पुरानी पेंशन की बहाली के लिए भी प्राथमिक शिक्षक के अखिल भारतीय अध्यक्ष सुशील पांडे संघर्ष कर रहे हैं। इस मौके पर जिला सुचना प्रसार मंत्री गणेश दुबे ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि संगठन सदैव शिक्षकों के मान सम्मान अधिकारों और समस्याओं के समाधान के लिए संघर्षरत रहा है। इस खबर पर मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, उत्तर प्रदेश सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष मांडवी शरण द्विवेदी, जय प्रताप सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह, सर्वेश उपाध्याय समेत समस्त गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply