Wed. Jun 24th, 2026
  1. अनुशासन देश को महान बनता है, अनुशासित युवा ही देश कोआगे बढ़ा सकते हैं : सौरभ कुमार
बेतिया:पश्चिम चम्पारण जिला अंतर्गत बेतिया नगर के चेकपोस्ट जीरात मे चलने वाला रुद्रा फिजिकल एकेडमी जहां युवा (महिला पुरुष) को आर्मी, बिहार पुलिस, अर्धसैनिक बल में बहाली की फिजिकल तैयारी कराई जाती है। ज्ञात हो कि उपर्युक्त एकेडमी के दर्जनों युवा आर्मी, बिहार पुलिस तथा अर्धसैनिक बल में चयनित किए जा चुके हैं। बरसों से अकादमी युवाओं का भविष्य संवारने में लगा है। नगर निगम परिवार के सहयोग एवं उपमहापौर गायत्री देवी के पुत्र सह प्रतिनिधि रमन गुप्ता के प्रयास से निर्मित नए ट्रैक के शुभारंभ के अवसर पर गुरुवार को उपमहापौर प्रतिनिधि रमण गुप्ता ने संचालक को साधुवाद दिया। बताया जाता है कि उपर्युक्त अकादमी में सैकड़ों की संख्या में युवक एवं युवतियों को फिजिकल फिटनेस ट्रेनिंग के लिए नित्य अभ्यास करते हैं। उनके दौड़ने के लिए अकादमी को कोई ट्रैक नहीं होने से परेशानी रहती रही। किसी प्रकार कंक्रीट मैदान में युवा दौड़ लगाते रहे। कभी-कभी पथरीला मैदान पर दौड़ लगाने से पैर से खून भी निकलता रहा। जिसकी जानकारी रुद्रा फिजिकल अकादमी के ट्रेनर ज्ञानसू ने रमन गुप्ता उप महापौर प्रतिनिधि को दिया। सूचना मिलने के बाद गायत्री देवी व रमन गुप्ता ने फील्ड का निरीक्षण कर ट्रैक बनवाने का आश्वासन दिया। उपर्युक्त 400 मीटर का ट्रैक बनकर तैयार हो गया है। युवाओं के सुगम ट्रैक का सपना गायत्री देवी के प्रयास से साकार हो गया है। जिसका विधिवत पूजा पाठ उपरांत उद्घाटन उपमहापौर गायत्री देवी के प्रतिनिधि रमन गुप्ता ने लोकार्पण किया। इस अवसर पर मैदान में दो छायादार पौधा भी लगाया गया। इस अवसर पर पर सैकड़ों की संख्या में फिजिकल ट्रेनिंग लेने वाले युवा उनके अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सौरभ कुमार ने इस पुनीत कार्य कराने के लिए बेतिया नगर निगम परिवार, गायत्री देवी एवं रमन गुप्ता के प्रयासों की भूरि भूरि प्रशंसा की। सभी युवाओं के उज्जवल भविष्य की कामना किया। रमन गुप्ता ने बताया कि उप महापौर नगर निगम में कार्य करने के लिए ही आई हैं। उनकी पहली प्राथमिकता धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी समस्याओं का समाधान करना है। हमारा जिला वीरो की जननी रही है। रुद्रा फिजिकल अकादमी के निदेशक एवं ट्रेनर ज्ञानसू ने इस पुनीत कार्य के लिए बेतिया नगर निगम परिवार एवं उपमहापौर गायत्री देवी व रमन गुप्ता की पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामना दिया। इस अवसर पार्षद विजय यादव, सिकंदर यादव, विनय कुमार तथा दर्जनों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed

खेत बचाओ अभियान अंतर्गत भोजपुर जिला के दो गांव में किसानों को दिया प्रशिक्षण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा संचालित “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत भोजपुर जिले के सहार प्रखंड के दो गांवों में किसानों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, फसल सुरक्षा तथा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। अभियान के अंतर्गत पहला कार्यक्रम धनछुआ गांव, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 30 किसानों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में 27 पुरुष एवं 3 महिला किसान शामिल थीं। वहीं दूसरा कार्यक्रम कोनी गांव, चौरी पंचायत, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें 31 किसानों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना से विशेषज्ञगण डॉ. पंकज कुमार, डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी तथा श्री ए.एस. महापात्रा मौजूद थे। साथ ही, कृषि विज्ञान केंद्र, आरा के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. विकास सिंह मौजूद थे। विशेषज्ञों ने किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करने से फसलों को आवश्यक पोषक तत्व उचित मात्रा में प्राप्त होते हैं, जिससे उत्पादन लागत कम होती है तथा फसल की उत्पादकता में वृद्धि होती है। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग से बचने तथा एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को हरित खाद के महत्व से भी अवगत कराया गया। वैज्ञानिकों ने बताया कि धैंचा एवं सनई जैसी फसलों का उपयोग हरित खाद के रूप में करने से मिट्टी में जैविक कार्बन एवं नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ती है, मृदा की संरचना में सुधार होता है तथा भूमि की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है। उन्होंने किसानों को खरीफ मौसम में धैंचा एवं सनई की खेती कर उन्हें खेत में पलटने की तकनीक एवं उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान किसानों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। किसानों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को अति उपयोगी बता, ऐसी जागरुकता गतिविधियों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया