Fri. Oct 2nd, 2026

बेतिया: बेतिया नगर निगम की मेयर प्रत्याशी गरिमादेवी सिकारिया के साथ रोड शो की जिला प्रशासन से निर्धारित शाम चार बजे तक की समय सीमा समाप्त होने के बाद नगर निगम क्षेत्र के पोखरभिंडा में हजारों लोगों की भीड़ सेल्फी के लिये अक्षरा सिंह की गाड़ी को घेर लिया। अक्षरा सिंह और गोलू राजा के साथ प्रचार की समय सीमा समाप्त होने के बाद भी सेल्फी लेने वाले युवा मानते नहीं दिखे। रोहित सिकारिया व अन्य की आरजू मिन्नत भी विशेषकर कोई युवा नहीं मानते नजर आए। उसके बाद बाध्य होकर गरिमा देवी सिकारया के पति रोहित ने ‘अतिथि देवो भव’ के साथ महिला की मर्यादा को सर्वोपरि मान एक स्कूटर से प्रशासन के वाहन तक अक्षरा सिंह को सुरक्षित पहुंचाया। रोहित सिकारिया की हिम्मत व प्रशंसा करते जन सामान्य को देखा गया।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply