Thu. Apr 25th, 2024

पटना: पंडित राजकुमार शुक्ल स्मृति सम्मान 2022 सह लोक चिन्तन स्थापना दिवस समारोह बिहार की राजधानी पटना स्थित गांधी संग्रहालय में समारोह पूर्वक संपन्न हुआ। जिसकी अध्यक्षता रवींद्र कुमार शर्मा संपादक लोकचिंतन एवं पंडित राजकुमार शुक्ल स्मारक समिति के अध्यक्ष ने की। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि विधान परिषद के उप सभापति डॉ रामचंद्र पूर्वे रहे। समारोह का मंच संचालन मेरी आडलीन और अजीत कुमार सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अजीत कुमार शुक्ल ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पण्डित राजकुमार शुक्ल की गांधी संग्रहालय में अवस्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण से किया गया। इस क्रम में अजय कुमार चौधरी, नागेंद्रनाथ तिवारी, रविकांत झा, प्रेम कुमार दास, मुनेश कुमार सिन्हा एवं अमरेश कुमार ने माल्यार्पण कर सम्मान समारोह का आगाज़ किया। पण्डित राजकुमार शुक्ल स्मृति सम्मान एवं लोक चिंतन विशेष सेवा सम्मान से 151 व्यक्ति सम्मानित किया गया। जिसमे अवधेश कुमार शर्मा पण्डित राजकुमार शुक्ल स्मृति सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथियों में सत्यनारायण अध्यक्ष बिहार हिंदी प्रगति समिति, विनीता बिट्टू सिंह एवं पूर्व विधायक विभूति कवि ने संबोधित किया।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply