Tue. Jun 23rd, 2026

बाल दिवस के मौके पर 12 साल की एक बच्ची को एक दिन के लिए सुपेला थाना प्रभारी बनाया गया। थाना की जिम्मेदारी संभालने के बाद सृष्टि ने सभी पुलिसकर्मियों से सवाल पूछे। जिसमें छुट्टी कब रहती है और चोरों को कैसे पकड़ते हैं, जैसे सवाल थे।

बाल दिवस के मौके पर 12 साल की एक बच्ची के लिए खुशी का पल तब आया जब उसे एक दिन के लिए सुपेला थाना का प्रभारी बनाई । थाने का काम काज संभालते ही बच्ची थाना प्रभारी ने अपने अधीनस्थों से एक कई सारे सवाल पूछे। बच्ची ने सवाल पूछा कि थानों में छुट्टी कब रहती है। कब चोरोकोपकड़ना उसके मासूमियत भरे इस सवाल को सुनकर सभी लोग हसने लगे । सुपेला टीआइ दुर्गेश शर्मा ने बच्ची को थाना प्रभारी की कुर्सी पर बैठाया इसके बाद सभी पुलिस कर्मियों ने बच्ची को सलाम किया। पुलिस वालों के सलाम को देखकर बच्ची काफी हर्षित हुई और उसने कहा कि वो भी बड़ी होकर आइपीएस अधिकारी बनेगी। एक दिन की थाना प्रभारी ने थाना का भ्रमण किया और काम काज को समझा।सुपेला थाना परिसर में बाल दिवस के मौके पर शासकीय स्कूल सुपेला और शिवा पब्लिक स्कूल के बच्चों के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां पर कक्षा चौथी की 12 वर्षीय छात्रा सृष्टि वर्मा को एक दिन का थाना प्रभारी बनाया गया। भिलाई नगर सीएसपी निखिल राखेचा और सुपेला टीआइ दुर्गेश शर्मा ने वर्दी में पहुंची बच्ची को अपने बीच में बैठाया। इसके बाद से एक दिन का थाना प्रभारी बनाया। थाना की जिम्मेदारी संभालने के बाद सृष्टि ने सभी पुलिसकर्मियों से सवाल पूछे। जिसमें छुट्टी और चोरों को कैसे पकड़ते हैं, जैसे सवाल थे। टीआइ दुर्गेश शर्मा सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने भी सृष्टि के हर सवालों का जवाब दिया। इसके बाद एक दिन की थाना प्रभारी सृष्टि ने पूरे थाना का भ्रमण किया। थाने के सभी स्टाफ ने सृष्टि वर्मा को सीसीटीएनएस, महिला डेस्क, बंदी गृह, बाल मित्र कक्ष और विवेचक कक्ष में जाकर वहां का भ्रमण किया।

Spread the love

Leave a Reply

You missed

खेत बचाओ अभियान अंतर्गत भोजपुर जिला के दो गांव में किसानों को दिया प्रशिक्षण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा संचालित “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत भोजपुर जिले के सहार प्रखंड के दो गांवों में किसानों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, फसल सुरक्षा तथा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। अभियान के अंतर्गत पहला कार्यक्रम धनछुआ गांव, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 30 किसानों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में 27 पुरुष एवं 3 महिला किसान शामिल थीं। वहीं दूसरा कार्यक्रम कोनी गांव, चौरी पंचायत, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें 31 किसानों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना से विशेषज्ञगण डॉ. पंकज कुमार, डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी तथा श्री ए.एस. महापात्रा मौजूद थे। साथ ही, कृषि विज्ञान केंद्र, आरा के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. विकास सिंह मौजूद थे। विशेषज्ञों ने किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करने से फसलों को आवश्यक पोषक तत्व उचित मात्रा में प्राप्त होते हैं, जिससे उत्पादन लागत कम होती है तथा फसल की उत्पादकता में वृद्धि होती है। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग से बचने तथा एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को हरित खाद के महत्व से भी अवगत कराया गया। वैज्ञानिकों ने बताया कि धैंचा एवं सनई जैसी फसलों का उपयोग हरित खाद के रूप में करने से मिट्टी में जैविक कार्बन एवं नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ती है, मृदा की संरचना में सुधार होता है तथा भूमि की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है। उन्होंने किसानों को खरीफ मौसम में धैंचा एवं सनई की खेती कर उन्हें खेत में पलटने की तकनीक एवं उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान किसानों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। किसानों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को अति उपयोगी बता, ऐसी जागरुकता गतिविधियों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया