Sat. Jul 27th, 2024

दुर्ग पुलिस इस समय प्लास्टिक उपयोग मुक्त भिलाई बनाने का अभियान चला रहा है। इसके लिए 10 थानों से 3-3 पुलिस कर्मियों को लेकर 30 जवानों का एक टास्क फोर्स तैयार की गई है। ये पुलिसकर्मी लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोगऔर गंदा के प्रति अवेयर करेंगे। भास्कर की टीम ने जब इसकी पड़ताल की तो पता चला कि जब शहर को स्वच्छ बनाने का बीड़ा उठाने वाली दुर्ग पुलिस अपने थाना परिसर को स्वच्छ नहीं रख पा रही है तो लोगों को जागरूक कर शहर कैसे साफ करवाएगी।

बुधवार को एसपी अभिषेक पल्लव के नेतृत्व में दुर्ग पुलिस, बीएसपी, निगम, जिला प्रशासन व स्कूल कॉलेज सहित एनएसएस व एनसीसी के बच्चों ने मिलकर बुधवार सुबह सिविक सेंटर में सफाई अभियान चलाया। सुबह 8 से लेकर 11 बजे तक उन्होंने पूरे परिसर में झाड़ू लाकर उसे साफ किया। वहां पड़ी प्लास्टिक और गंदगी को उठाकर दूसरी ले गए। एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव का कहना है कि उन्होंने भिलाई शहर को सफाई करने के लिए टास्क फोर्स का गठन किया है। टास्क फोर्स के सभी पुलिस वाले हर आम आदमी को जागरूक करेंगे कि वो अपने घर से 100 मीटर के दायरे में प्लास्टिक उपयोग न रहने दें। ऐसा करने से पूरा शहर साफ हो जाएगा। लोग इसके प्रति जागरूक होंगे तो शहर अपने आप साफ सुथरा हो जाएगा।एसपी दुर्ग ने कहा कि पुलिस इस दौरान लोगों पर निगरानी भी रखेगी। जो भी लोग सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग करते पकड़े जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगा । पकड़े गए व्यक्ति से अगले दिन 12 घंटे तक सफाई का कार्य करवाया जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply