Tue. Apr 16th, 2024

शहीद ग्राम और मुरमुंदा में शनिवार को खाद गोदाम का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कृषि मंत्री रविंद्र चौबे थे। अध्यक्षता विधायक भुनेश्वर बघेल ने की। सरपंच कल्पना साहू ने स्वागत भाषण में गांव की समस्याओं से मंत्री को अवगत कराते हुए मिनी स्टेडियम, पुल पुलिया निर्माण एवं वार्डों में सीसी रोड निर्माण की मांग की। मंत्री चौबे ने भूपेश सरकार ने किसानों और मजदूरों के विकास के लिए बहुत सी योजनाएं लागू की गई है। इस बार धान की खरीदी 2640 रुपए में की जा रही है। फसल चक्र अपनाने पर प्रोत्साहन राशि भी दे रही है। पहला राज्य है जहां पर पांच रुपए किलो में गोबर की खरीदी की जा रही है। गोमूत्र भी खरीदा जा रहा है। किसानों के अलावा भूमिहीन मजदूरों को वर्ष में 7000 रुपए दी जा रही है। सरपंच की मांग पर मुहर लगाते हुए कहा कि सारी जिम्मेदारी विधायक बघेल को देकर जा रहा हूं, आपकी सभी मांग पूरी होगी। सभा को विधायक बघेल, पूर्व मंत्री धनेश पाटिला, केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष नवाज खान, जिला कांग्रेस के अध्यक्ष पदम कोठारी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य हर्षिता स्वामी बघेल, थानेश्वर पाटिला, दुर्गेश त्रिवेदी, रतन यादव, कल्पना साहू, फूलमती वर्मा आदि उपस्थित थे।

Spread the love

Leave a Reply