Sat. Jul 27th, 2024

शामली। भैयादूज के दिन शहर में दिनभर जाम के हालात रहे। जाम की वजह से लोग परेशान रहे। एक-दूसरे के यहां पहुंचने के लिए भाई-बहनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यातायात पुलिसकर्मी जाम खुलवाने के लिए मशक्कत करते रहे।

बृहस्पतिवार को भैयादूज पर वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण शहर के बीच से गुजरने वाले मेरठ-करनाल हाईवे पर पूरे दिन जाम लगा रहा। इसके अलावा ट्रेन गुजरने के दौरान बार-बार रेलवे फाटक बंद होने से हालात और ज्यादा बिगड़ गए। घंटों तक लोग जाम में फंसे रहे और गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यातायात पुलिसकर्मी भी जाम के सामने असहाय नजर आए। एमएसके रोड स्थित धीमानपुरा फाटक पर वाहनों का जाम लगा रहा। जाम के कारण चालक अपने वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकालने को मजबूर हुए। जिला यातायात प्रभारी संजय राणा ने बताया कि भैया दूज पर वाहनों की संख्या ज्यादा होने से सड़कों पर भीड़ रही। भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिसकर्मी तैनात रहकर यातायात व्यवस्था बनाने में लगे रहे। ई-रिक्शा से बढ़ी समस्या शहर की सड़कों पर बेतरतीब दौड़ते ई-रिक्शा के चलते जाम की समस्या और ज्यादा बढ़ गई। शहर में करीब 3000 ई-रिक्शा पंजीकृत हैं। जबकि 1500 अपंजीकृत ई-रिक्शा शहर की सड़कों पर दौड़ रही हैं। संकरे मार्ग पर बड़ी संख्या में ई-रिक्शा चलने से शहर में जाम के हालात बने रहते हैं। जिसके चलते शहर के लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

Spread the love

Leave a Reply