Sat. Jul 27th, 2024

जवाहर नगर का स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और स्मृति नगर के लॉन टेनिस ग्राउंड समेत शहर के 15 खेल मैदान को भिलाई निगम किराए पर देने जा रहा है। ऑफर आमंत्रण के तहत जारी निविदा में ऑफर पाने वाली एजेंसी के लिए शर्त भी लागू की है। खेल मैदान या स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का संचालन करने वाले व्यक्ति या संस्था को परिसर का मेंटेनेंस व बिजली किराया खुद वहन करना होगा।

दरअसल खेल और खिलाड़ियों के प्रोत्सहान के लिए निगम ने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और खेल मैदान विकसित तो कर दिए, लेकिन उनका मेंटेनेंस नहीं हो पा रहा है। इसकी वजह से निविदा जारी की गई है। इस निविदा प्रक्रिया में केवल कोच, खिलाड़ियों का समूह या खेल से जुड़ी कोई संस्थान हिस्सा ले सकते है। इसके लिए उन्हें संबंधित खेल के सार्टिफिकेट भी देने होंगे। निगम के पांचों जोन क्षेत्र के खेल मैदानों के लिए निविदा जारी की गई है। निगम अधिकारियों ने बताया कि निविदा शर्तों में खेल परिसर के बिजली बिल के अलावा मेंटेनेंस और परिसर की सुरक्षा के लिए रखे जाने वाले चौकीदार का खर्चा भी ऑफर दाता को खुद उठाना होगा। इसके एवज में उसे 10 व्यवसायिक होर्डिंग लगाने की अनुमति रहेगी। लेकिन इसका आकार भी निविदा शर्तों के मुताबिक होना चाहिए। किराए पर देने टाउनशिप एरिया के मैदानों की संख्या ज्यादा, आधा दर्जन खेल मैदान हैं शामिल
निगम की ओर नेहरू नगर जोन-1 क्षेत्र से लेकर सेक्टर-6 जोन -5 तक में आने वाले खेल मैदानों के लिए निविदा जारी की है। हालांकि नेहरू नगर और वैशाली नगर जोन क्षेत्र में केवल एक-एक ग्राउंड को चुना गया है। जबकि दोनों जगहों की खेल परिसरों को विकसित करने में निगम ने लाखों रुपए खर्च किया था। सबसे ज्यादा खेल मैदान टाउनशिप क्षेत्र के शामिल हैं। मदर टेरेसा जोन-3 अंतर्गत वार्ड 52 का एक और वार्ड 55 के 3 मैदान शामिल है। इसी तरह जोन-5 के सेक्टर-5 में आधा दर्जन मैदान शामिल है।

जोन-1: वार्ड-2 सड़क-28 स्मृति नगर भिलाई लॉन टेनिस ग्राउंड।
जोन-2 : वार्ड-14 जवाहर नगर हाउसिंग बोर्ड स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स। वार्ड -26 हाउसिंग बोर्ड क्रिकेट स्टेडियम।
जोन-3: वार्ड -55 सेक्टर 02 सेन्ट्रल एवेन्यू रोड ग्राउंड। वार्ड -52 सेक्टर-04 सड़क -1 सेन्ट्रल एवेन्यू रोड ग्राउंड। वार्ड-55 सेक्टर-1 दक्षिण, पन्त स्टेडियम ग्राउंड। वार्ड-55 सेक्टर-1 दक्षिण इस्पात क्लब का संचालन।
जोन-4: श्रीराम चौक ग्राउंड, सुभाष नगर सागर विद्यालय के पीछे ग्राउंड, पं. दीनदयाल स्टेडियम।
जोन-5 : सेक्टर-5 सड़क 26 फुटबाल ग्राउंड। सेक्टर-5 बैडमिंटन कोर्ट पानी टंकी के समीप। सेक्टर- 5 सड़क-33 से 34 तक मैदान। एसपीए बैडमिंटन ग्राउंड, बाइसिकल ग्राउंड, क्रिकेट ग्राउंड, सत्संग भवन पानी टंकी के समीप, बंगाली दुर्गा मंदिर के पास, सेक्टर-04 बंगाली दुर्गा मंदिर।

Spread the love

Leave a Reply