Mon. Oct 2nd, 2023

भिलाई टीम कैट भिलाई द्वारा बुधवार को नए पदधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसमे सुरेश रतनानी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुमन कन्नौजे को महासचिव करमजीत सिंह विज को सचिव शत्रुध्न पटेल को भिलाई 3 का प्रभार देते हुए उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। पदधिकारियों को कन्फेडरेशन आफ आँल इंडिया टेडर्स छग की आजीवन सदस्यता देते हुए स्थानीय व्यापारियों की समस्योओ को जुडे़ अफसरो के माध्यम से चर्चा कर सुलझाने का दायित्व भी सौपा गया। सभी पदाधिकारियों को कैट के प्रदेश मंत्री दिनेश सिंघल ने प्रमाण पत्र व मनोनयन पत्र सौपा भिलाई अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन ने बताया कि राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए नियुक्तियां की गई। और चैंबर भिलाई इकाई के नए सदस्यों को दिया गया गौरव सम्मान पत्र भिलाई छतीसगढ़ चैंबर आँफ काँमर्स भिलाई इकाई द्वारा चलाए गए सदस्यों को प्रमाण पत्र फ्रेम करवाकर उनके संस्थानों तक पंहुचाया जा रहा है। प्रदेश महामंत्री अजय भसीन व जोन प्रभारी पवन अग्रंवाल के नेतृत्व में बुधवार को भिलाई 3 चरोदा व कुम्हारी क्षेत्र में सभी नए सदस्यों को गौरव सम्मान पत्र वितरित किया गई है।

Spread the love

Leave a Reply