Sat. Jul 27th, 2024

बेतिया: पश्चिम चम्पारण जिला मुख्यालय बेतिया में एक व्यक्ति ऐसा भी है, जो विगत कई वर्षों से नववर्ष, दीपावली, रक्षाबंधन व पर्व-त्योहारों को अनाथालय, वृद्धाश्रम व अन्य अवसर पर सपरिवार सेलेब्रेट करता है। वह व्यक्ति बच्चों, परिवार के अन्य सदस्य का जन्मदिन भी उन्हीं लोगों के बीच मनाता है। समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी व्यक्तित्व डाॅ. जगमोहन कुमार हैं, जिन्होंने जिला रेड क्रॉस के सचिव के साथ ही कई सामाजिक व अन्य संस्थाओं में सक्रिय हैं। विगत 10 वर्ष से डाॅ. जगमोहन कुमार के अभियान में सहधर्मिणी पिंकी देवी उनके साथ कदम मिलाकर, संस्थाओं से जुड़ सहयोग करती रही हैं। उसी क्रम में दीपावली को उन्होंने समाज कल्याण विभाग के सौजन्य से भगवती नगर में संचालित वृद्धा आश्रम में सपरिवार वृद्धजनों के साथ दीपावाली सेलेब्रेट किया। वृद्धाश्रम के वरीय नागरिकों साथ डॉ जगमोहन और पिंकी देवी ने उनके साथ पटाखे फोड़े, दीप प्रज्ज्वलित किया, गर्म वस्त्र, बांटे, मिष्ठान्न ग्रहण किया। सपत्नीक डॉ जगमोहन ने कहा कि उनके बीच, उनसे बात कर सहृदयता प्रदर्शित किया। उन्हे देख कर, उनकी सहायता कर, संवेदनशीलता और सेवाभाव जागृत होता है। मानवीय मूल्य संरक्षित करने की प्रेरणा और सेवा कार्य की ऊर्जा भी मिलती है। उन्होंने बताया कि असहाय वृद्धों के लिए आश्रम में निःशुल्क रहने, खाने-पीने की सरकारी व्यवस्था है। डॉ जगमोहन ने जिला वासियों से अपील किया है की आवश्यकता अनुरुप वैसे लोगों की सूचना उन्हें सहयोग कर सकते हैं। आश्रम के वृद्धजनों ने पिंकी देवी और डॉ जगमोहन कुमार को आशीर्वाद दिया। आश्रमकर्मी सत्यजीत गोस्वामी, पप्पू कुमार ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply