Sat. Jul 27th, 2024

गुरुवार को मौसम विभाग रायपुर ने जिले से मानसून की विदाई की आधिकारिक पुष्टि की। हालांकि आगे भी सिस्टम के प्रभाव से बारिश हो सकती है लेकिन यह मानसूनी सीजन में काउंट नहीं होगा। मौसम विभाग के अनुसार मानसून की विदाई के साथ द्रोणिका, चक्रवात व अन्य सिस्टम भी कमजोर हो चुके है इसलिए अगले 5 दिन तक बारिश के आसार नहीं है। हालांकि बंगाल की खाड़ी से नमीयुक्त हवा आ रही है। इस वजह से बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी संभव है।

गुरुवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री व न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा। बुधवार की तुलना में अधिकतम तापमान स्थिर रहा। जबकि न्यूनतम तापमान दो डिग्री कम रहा। वहीं मौसम विभाग का अनुमान है कि आगे भी न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहने का अनुमान है। हालांकि दिन यानी अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास रहेगा। जिससे लोगों को दोपहर में गर्मी व उमस का सामना करना पड़ सकता है। अधिकांश समय के लिए मौसम साफ रहने का अनुमान है। रात का तापमान कम होने से ठंड बढ़ने का अनुमान है। बस्तर संभाग में होगी बारिश, जिले में नहींमौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के विदाई अब तक सरगुजा संभाग बिलासपुर संभाग, दुर्ग संभाग और रायपुर संभाग से हो गया है। हालांकि बंगाल की खाड़ी से नमीयुक्त हवा आ रही है। जिसके कारण बादल छाए रहने के आसार है। बस्तर संभाग के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। बालोद जिले के अधिकांश हिस्से में मौसम साफ रहने के आसार है।

Spread the love

Leave a Reply