Sat. Jul 27th, 2024

रायपुर के सेंट पॉल्स कैथेड्रल की संडे स्कूल रैली इस बार बिशप अजय उमेश जेम्स की अगुवाई में संपन्न हुई। इसमें प्रदेशभर के बच्चों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर बच्चों के लिए बाइबिल प्रश्नोत्तरी, चित्रकला, गीत-संगीत और मोनो प्ले प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। इसमें उन्होंने वरदानों का भी प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। संडे स्कूल कमेटी के सचिव डिक्सन बैंजामिन ने बताया कि रैली का उद्घाटन पादरी अजय मार्टिन की प्रार्थना से हुआ। संचालन अध्यक्ष राजेश लिविंग्स्टन ने किया। छत्तीसगढ़ डायसिस के सचिव पादरी अतुल आर्थर ने मुख्य वक्ता के रूप में संदेश दिया। रजिस्ट्रेशन में जय किरण प्रकाश, जोस्पिन बाघे व रश्मि जेम्स ने सहयोग किया। बाइबिल प्रश्नोत्तरी का संचालन खुशमनी दास और स्वाति सालोमन ने किया। पद बोलो प्रतियोगिता का संचालन लीली भागीरथी व काजल कोरी ने किया।

वहीं चित्रकला प्रतियोगिता का जेवियर जे. विक्टर और मोनू डैनियल ने संचालन किया। मोनो प्ले यानी बाइबल की झलकियां स्पर्धा का संचालन उपाध्यक्ष सैजल चौधरी, जैक्लीन डी. विशाल और रीता चौबे ने किया। छत्तीसगढ़ डायसिस के स्टीवर्टशिप कमेटी के सचिव जॉन राजेश पॉल ने 9 अक्टूबर को होने वाले भंडारीपन रविवार के लिए बच्चों और शिक्षकों को प्रेरित किया। निर्णायक मंजू लिविंग्टस्न और रुचि धर्मराज थीं। पुरस्कार वितरण पादरी अजय मार्टिन, पादरी असीम विक्रम, पादरी सुनील कुमार डीकन इस्माइल मसीह और के. खुंटे और आकाश डेविड, डिक्सन बैंजामिन, जय किरन प्रकाश, विकास पॉल ने किया।समापन आराधना से रैली खत्म हुई। स्मिता बख्श ने बिलासपुर में 8 नवंबर को होने वाली रैली की जानकारी दी। इस अवसर पर पास्ट्रेट कमेटी व चर्च की सभी विंगों के पदाधिकारी व मेंबर, डीकन मारकुस केजू, डीकन भावना आर्थर व डीकन अब्राहम दास और अलीशा मसीह, प्रवीण जेम्स, दीपक बाघ, समीर तिमोथी, अंजुलिका मार्टिन, अलका लाल, गजेंद्र दान आदि भी शामिल हुए।

सेंट पॉल्स कैथेड्रल रायपुर, सेंट मेरी चर्च सिमगा, सेंट इम्मनुएल चर्च विश्रामपुर, ख्रीष्ट गृह चर्च भाटापारा, सेंट थॉमस चर्च तिल्दा, सेंट जैकब सीएनआई चर्च जोरा, मेनोनाइट चर्च दुर्ग, डिसाइपल्स चर्च बिलासपुर, सेंट पीटर्स चर्च बागबहरा, बैतेल चर्च बैतलपुर, सेंट मैथ्यूज चर्च रायपुर।

Spread the love

Leave a Reply