Thu. Jun 25th, 2026
हाईकोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण मुक्त हुआ आर्यसमाज मंदिर मार्ग स्थित सब्जी मंडी
सब्जी व्यवसाईयों पर हाईकोर्ट के न्यायादेश पर नगर परिषद का बुलडोजर
प्रबुद्धजनों ने कहा सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों पर कब होगी कार्रवाई
बेतिया: पश्चिम चम्पारण जिला के नगर परिषद नरकटियागंज स्थित रेलवे की भूमि पर अतिक्रमण का मामला हाईकोर्ट में पहुंचाने वाले गणेश प्रसाद जायसवाल के मामला में पटना उच्च न्यायालय ने न्यायादेश पारित करते हुए अप्रैल 2023 में अतिक्रमण मुक्त करने का आदेश दिया। उसके 3 महीना बाद नरकटियागंज नगर परिषद ने अतिक्रमण हटाने के सम्बंध में नगर प्रबंधक रितेश कुमार गुप्ता एवं कार्यपालक पदाधिकारी आमिर सोहैल, डीसीएलआर एवं शिकारपुर थानाध्यक्ष के साथ भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। पहले ही खुला आसमान में दुकान लगा रहे दुकानदारों ने दुकान समेट लिया। वहां सड़क पर एक भी दुकान नहीं दिखा। नगर प्रबंधक रितेश कुमार गुप्ता ने नाली के बाहर शेड बनाकर दुकान कर रहे  दुकानदारों का जेसीबी से शेड को हटाया। बताया गया है कि हाईकोर्ट के आदेश में आर्य समाज चौक से मस्जिद चौक तक सड़क की भूमि से अतिक्रमण मुक्त कराना है। न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए रातो-रात सब्जी व्यवसाइयों ने अपनी दुकान समेट लिया और रोड को अतिक्रमण मुक्त किया। सूत्रों की माने तो यह लोग जमीन पर अपनी दुकान लगाते रहे और अपने परिवार का पालन पोषण करते रहे।  जिन्होंने सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर अवैध स्थाई कब्जा कर अतिक्रमण किया है, उनपर सरकार कब कार्रवाई करेगी। कुछ बिचौलियों ने तहबजारी की दुकानों पर गिद्ध दृष्टि बनाए रखा हैं। कथित अवैध उगाही के लिए जबकि तह बाजारी के दुकानदार पिछले कई दशक से अपनी दुकान तहबजारी में लगा रहे हैं। सूत्रों की माने तो यह दुकान आजादी के पुर्व से बेतिया राज की भूमि पर दुकान लगाते आ रहे हैं। यह भूमि बेतिया राज की महारानी जानकी कुंवर 09 कट्ठा 10 धुर जमीन दुकान लगाने के लिए दुकानदारों को मुहैया कराया है। उस भूमि में लगभग 5 कट्ठा 10 धुर से अधिक भूमि पर कथित धनाढ्य दबंगों ने चांदी की जूती की बदौलत अवैध पक्का निर्माण कर लिया है। जिसपर सरकार एवं वरीय पदाधिकारी की नजर उस भूमि पर नहीं पड़ रही है। कुछ भूमि बेतिया राज्य खास महाल के नाम पर दुकानदारों को आवंटित किया गया। जिस दुकानदारों ने दो से तीन मंजिला मकान निर्माण कर लिया और पदाधिकारियों का ध्यान उसपर नहीं गया। कतिपय बिचौलियों ने छोटे दुकानदारों को अवैध उगाही के लिए टारगेट किया जा रहा है। इस पर वरीय पदाधिकारी जांच कर पक्का निर्माण करने वाले अतिक्रमणकारियों से  तहबाजारी की भूमि को मुक्त कराये। जिसे बाजार पहले की तरह सज धज कर तैयार हो जाए।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed

खेत बचाओ अभियान अंतर्गत भोजपुर जिला के दो गांव में किसानों को दिया प्रशिक्षण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा संचालित “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत भोजपुर जिले के सहार प्रखंड के दो गांवों में किसानों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, फसल सुरक्षा तथा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। अभियान के अंतर्गत पहला कार्यक्रम धनछुआ गांव, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 30 किसानों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में 27 पुरुष एवं 3 महिला किसान शामिल थीं। वहीं दूसरा कार्यक्रम कोनी गांव, चौरी पंचायत, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें 31 किसानों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना से विशेषज्ञगण डॉ. पंकज कुमार, डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी तथा श्री ए.एस. महापात्रा मौजूद थे। साथ ही, कृषि विज्ञान केंद्र, आरा के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. विकास सिंह मौजूद थे। विशेषज्ञों ने किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करने से फसलों को आवश्यक पोषक तत्व उचित मात्रा में प्राप्त होते हैं, जिससे उत्पादन लागत कम होती है तथा फसल की उत्पादकता में वृद्धि होती है। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग से बचने तथा एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को हरित खाद के महत्व से भी अवगत कराया गया। वैज्ञानिकों ने बताया कि धैंचा एवं सनई जैसी फसलों का उपयोग हरित खाद के रूप में करने से मिट्टी में जैविक कार्बन एवं नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ती है, मृदा की संरचना में सुधार होता है तथा भूमि की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है। उन्होंने किसानों को खरीफ मौसम में धैंचा एवं सनई की खेती कर उन्हें खेत में पलटने की तकनीक एवं उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान किसानों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। किसानों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को अति उपयोगी बता, ऐसी जागरुकता गतिविधियों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया