Tue. Jun 23rd, 2026



पटना: बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के संकल्पसूत्र अनुसार ‘‘सुनवाई’’ कार्यक्रम की दूसरे कड़ी में मंगलवार को सहकारिता  मंत्री डॉ सुरेन्द्र प्रसाद यादव  एवं आपदा प्रबंधन मंत्री मो शाहनवाज ने जनसरोकार से संबंधित पार्टी के नेता-कार्यकर्ताओं तथा आमजन से प्राप्त लिखित समस्याओं का तत्परता के साथ समाधान के दिशा में पहल के लिए सुनवाई किया तथा संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई को निदेशित किया। इस अवसर पर सौ से ज्यादा लोगों ने अथवा अपने क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण के लिए मंत्री द्वय से मिलकर लिखित आवेदन दिया। कार्यक्रम दिन के 01ः00 बजे 03ः00 बजे तक चला ।उन लोगों के समस्याओं को दोनों मंत्री ने गौर से सुना और उस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए टेलिफोन तथा लिखित में  संबंधित विभाग के और विभिन्न जिला के पदाधिकारियों को निर्देशित किया।
इस अवसर पर मंत्रीद्वय  ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन सरकार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव का पढ़ाई, लिखाई, कमाई, दवाई, सिंचाई, सुनवाई एवं कार्रवाई के प्रति जो संकल्प  है उसे पूरा करने के लिए हम सभी कृत संकल्पित हैं और बिहार की जनता ने जो विश्वास महागठबंधन सरकार पर किया है उस भरोसे को श्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में समस्याओं के समाधान के लिए राष्ट्रीय जनता दल निश्चित तौर पर कायम है। हमारा संकल्प है कि बिहार में आमजनों की समस्याएं जल्द से जल्द हल हो इस दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं और यह क्रम लगातार चलेगा।
       राजद के” सुनवाई “कार्यक्रम के दौरान हीं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव और प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह भी खुद कार्यक्रम स्थल पर आकर कुछ देर तक बैठे और कार्यक्रम का अवलोकन किया ।
        राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने बताया कि ” सुनवाई ” का यह कार्यक्रम आगे भी चलता रहेगा। और प्रत्येक मंगलवार को  राजद‌ से जूडे़ मंत्री क्रमिक रूप से राजद कार्यालय में बैठकर कार्यकर्ताओं से उनके क्षेत्र की समस्यायों को सुनकर उसके निराकरण के लिए कार्रवाई करेंगे। उपर्युक्त जानकारी चित्तरंजन गगन प्रदेश प्रवक्ता राजद बिहार ने मीडिया को दिया।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed

खेत बचाओ अभियान अंतर्गत भोजपुर जिला के दो गांव में किसानों को दिया प्रशिक्षण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा संचालित “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत भोजपुर जिले के सहार प्रखंड के दो गांवों में किसानों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, फसल सुरक्षा तथा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। अभियान के अंतर्गत पहला कार्यक्रम धनछुआ गांव, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 30 किसानों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में 27 पुरुष एवं 3 महिला किसान शामिल थीं। वहीं दूसरा कार्यक्रम कोनी गांव, चौरी पंचायत, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें 31 किसानों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना से विशेषज्ञगण डॉ. पंकज कुमार, डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी तथा श्री ए.एस. महापात्रा मौजूद थे। साथ ही, कृषि विज्ञान केंद्र, आरा के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. विकास सिंह मौजूद थे। विशेषज्ञों ने किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करने से फसलों को आवश्यक पोषक तत्व उचित मात्रा में प्राप्त होते हैं, जिससे उत्पादन लागत कम होती है तथा फसल की उत्पादकता में वृद्धि होती है। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग से बचने तथा एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को हरित खाद के महत्व से भी अवगत कराया गया। वैज्ञानिकों ने बताया कि धैंचा एवं सनई जैसी फसलों का उपयोग हरित खाद के रूप में करने से मिट्टी में जैविक कार्बन एवं नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ती है, मृदा की संरचना में सुधार होता है तथा भूमि की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है। उन्होंने किसानों को खरीफ मौसम में धैंचा एवं सनई की खेती कर उन्हें खेत में पलटने की तकनीक एवं उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान किसानों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। किसानों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को अति उपयोगी बता, ऐसी जागरुकता गतिविधियों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया