Tue. Jun 23rd, 2026

राजधानी भोपाल में बंसल ग्रुप के 40 ठिकानों पर आयकर विभाग ने शुक्रवार सुबह छापेमारी की है। भोपाल, इंदौर और मंडीदीप में सुबह आयकर विभाग ने छापेमारी की। छापेमारी करने के लिए इनकम टैक्स की टीमें रिंग सेरेमनी की स्टीकर लगी गाड़ियों से पहुंची। सभी गाड़ियों पर इंदौर के नंबर हैं। अभी छापे की कार्रवाई जारी है।

भोपाल में बंसल ग्रुप ने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का रिडेवलमपेंट किया है। इसका शुभारंभ पिछले साल 15 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। बंसल ग्रुप मीडिया, बंसल कंस्ट्रक्शन एंड पाथवे, बंसल ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल, बंसल ग्रुप ऑफ एजुकेशन, बंसल टीएमटी सरिया, बंसल सोया कुकिंग आयल जैसे कई सेक्टर में काम कर रहा है। आयकर विभाग की टीम ने एक साल पहले भी बंसल ग्रुप के 18 ठिकानों पर छापेमारी की थी। बंसल ग्रुप के मालिक अनिल बंसल और सुनील बंसल है। उन्होंने पिछले साल आयुष्मान अस्पताल खरीदा था। उस समय इनसे जुड़े दो डॉक्टरों के ठिकानों पर भी टीम ने छापेमारी की थी।

Spread the love

Leave a Reply

You missed

खेत बचाओ अभियान अंतर्गत भोजपुर जिला के दो गांव में किसानों को दिया प्रशिक्षण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा संचालित “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत भोजपुर जिले के सहार प्रखंड के दो गांवों में किसानों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, फसल सुरक्षा तथा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। अभियान के अंतर्गत पहला कार्यक्रम धनछुआ गांव, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 30 किसानों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में 27 पुरुष एवं 3 महिला किसान शामिल थीं। वहीं दूसरा कार्यक्रम कोनी गांव, चौरी पंचायत, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें 31 किसानों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना से विशेषज्ञगण डॉ. पंकज कुमार, डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी तथा श्री ए.एस. महापात्रा मौजूद थे। साथ ही, कृषि विज्ञान केंद्र, आरा के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. विकास सिंह मौजूद थे। विशेषज्ञों ने किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करने से फसलों को आवश्यक पोषक तत्व उचित मात्रा में प्राप्त होते हैं, जिससे उत्पादन लागत कम होती है तथा फसल की उत्पादकता में वृद्धि होती है। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग से बचने तथा एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को हरित खाद के महत्व से भी अवगत कराया गया। वैज्ञानिकों ने बताया कि धैंचा एवं सनई जैसी फसलों का उपयोग हरित खाद के रूप में करने से मिट्टी में जैविक कार्बन एवं नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ती है, मृदा की संरचना में सुधार होता है तथा भूमि की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है। उन्होंने किसानों को खरीफ मौसम में धैंचा एवं सनई की खेती कर उन्हें खेत में पलटने की तकनीक एवं उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान किसानों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। किसानों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को अति उपयोगी बता, ऐसी जागरुकता गतिविधियों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया