Tue. Jun 23rd, 2026

यमुनानगर सीएम फ्लाइंग की टीम ने बुधवार को खाद्य आपूर्ति विभाग के कार्यालय व जगाधरी और छछरौली स्थित गोदामों पर छापामारी की। छापामारी के दौरान कार्यालय में एक वर्ष पहले बर्खास्त हो चुका कर्मचारी कंप्यूटर पर काम करता मिला। उधर, जगाधरी गोदाम से गेहूं को ट्रक में लोड किया जा रहा था, इससे संबंधित जब रिकॉर्ड मांगा गया तो वहां मौजूद कर्मचारी कोई जवाब नहीं दे पाए। इस दौरान स्टॉक में गड़बड़ी मिली। सीएम फ्लाइंग की टीम इसकी रिपोर्ट बनाकर कार्रवाई के लिए आलाधिकारियों को भेजेगी। वहीं, छापामारी के दौरन छछरौली गोदाम का रिकॉर्ड ठीक मिला। ताला तोड़कर गोदाम खुलवाया
इसके बाद सीएम फ्लाइंग की टीम ने जगाधरी बस स्टैंड के पास एफसीआई के गोदाम पर दबिश दी। यहां पर ट्रकों में गेहूं की बोरियों को लादा जा रहा था जबकि एक गोदाम का ताला तोड़कर खुलवाया गया। यहां भी शिकायत मिल रही थी कि स्टाक में गड़बड़ी है। उनकी टीम ने स्टाक का रिकार्ड कब्जे में लिया। इसके बारे में जब अधिकारियों व कर्मचारियों से पूछा गया तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। सीएम फ्लाइंग के उप निरीक्षक दिनेश ने बताया कि इसकी जांच की जा रही है कि कितना गेहूं जिला में खाद्य आपूर्ति विभाग के पास है, क्योंकि विभाग को पहले की गेहूं खराब होने व मिलावट होने की सूचना मिल रही थी।जगाधरी के बाद सीएम फ्लाइंग की टीम छछरौली स्थित गेहूं गोदाम पर पहुंची। यहां खाद्य आपूर्ति विभाग छछरौली की अधिकारी सविता आर्य को सीएम फ्लाइंग ने मौके पर बुलाया। गोदाम में गेहूं के स्टाक को चेक किया। वहां पर गेहूं के 57 हजार कट्टों का रिकॉर्ड पाया गया। वहां का रिकॉर्ड दुरुस्त मिला। सीएम फ्लाइंग के उप निरीक्षक के अनुसार छापामारी के दौरान कार्यालय में काम करते मिले बर्खास्त कर्मचारी व जगाधरी गोदाम में मिली गड़बड़ी के लिए कार्रवाई हेतु विभाग के आलाधिकारियों को लिखा जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

You missed

खेत बचाओ अभियान अंतर्गत भोजपुर जिला के दो गांव में किसानों को दिया प्रशिक्षण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा संचालित “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत भोजपुर जिले के सहार प्रखंड के दो गांवों में किसानों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, फसल सुरक्षा तथा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। अभियान के अंतर्गत पहला कार्यक्रम धनछुआ गांव, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 30 किसानों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में 27 पुरुष एवं 3 महिला किसान शामिल थीं। वहीं दूसरा कार्यक्रम कोनी गांव, चौरी पंचायत, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें 31 किसानों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना से विशेषज्ञगण डॉ. पंकज कुमार, डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी तथा श्री ए.एस. महापात्रा मौजूद थे। साथ ही, कृषि विज्ञान केंद्र, आरा के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. विकास सिंह मौजूद थे। विशेषज्ञों ने किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करने से फसलों को आवश्यक पोषक तत्व उचित मात्रा में प्राप्त होते हैं, जिससे उत्पादन लागत कम होती है तथा फसल की उत्पादकता में वृद्धि होती है। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग से बचने तथा एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को हरित खाद के महत्व से भी अवगत कराया गया। वैज्ञानिकों ने बताया कि धैंचा एवं सनई जैसी फसलों का उपयोग हरित खाद के रूप में करने से मिट्टी में जैविक कार्बन एवं नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ती है, मृदा की संरचना में सुधार होता है तथा भूमि की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है। उन्होंने किसानों को खरीफ मौसम में धैंचा एवं सनई की खेती कर उन्हें खेत में पलटने की तकनीक एवं उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान किसानों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। किसानों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को अति उपयोगी बता, ऐसी जागरुकता गतिविधियों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया