
apnibaat.org
बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला के बेतिया पुलिस अंतर्गत शिकारपुर थाना क्षेत्र का भ्रमण बेतिया एसएसपी कुमार गौतम ने दिनांक 08 अक्टूबर 2026 को किया। शिकारपुर थाना क्षेत्र के नरकटियागंज नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न दुर्गा पूजा पंडाल का अवलोकन किया। इस क्रम में पूजा समितियों को सुरक्षा मानकों का अनुपालन, भीड़ नियंत्रण, अग्नि एवं विद्युत सुरक्षा तथा श्रद्धालुओं की सुविधा को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। सम्बंधित पुलिस पदाधिकारियों को सतत निगरानी, नियमित गश्ती एवं सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने को निर्देशित किया। इसके अतिरिक्त, पुलिस अधीक्षक का गोद लिया गया शिकारपुर थाना का कार्य की समीक्षा किया। समीक्षा के क्रम में लंबित कांडों के अनुसंधान एवं निष्पादन की स्थिति, वारंट एवं कुर्की का निष्पादन, गिरफ्तारी, निरोधात्मक कार्रवाई, अपराध नियंत्रण तथा थाना के अन्य महत्वपूर्ण कार्य की प्रगति का अवलोकन किया। उन्होंने लंबित मामलों एवं कार्यों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने तथा अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था संधारण के लिए पूरी तत्परता से कार्य करने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर सम्बंधित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नरकटियागंज प्रसन्न कुमार एमबी, थानाध्यक्ष शिकारपुर मनोज कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
Post Views: 9
