Sat. Oct 10th, 2026

बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला के बेतिया पुलिस अंतर्गत एसएसपी कुमार गौतम के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और शराब तस्करी के विरुद्ध संचालित अभियान में विगत गुरुवार को विभिन्न मामला में कुल 30 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उनमें 12 वारंटी और उत्पाद अधिनियम अंतर्गत 12 आरोपी शामिल हैं। पुलिस ने विगत 24 घंटा में 305 लीटर 900 मिली लीटर शराब बरामद किया है। बेतिया पुलिस पुलिस अधीक्षक कार्यालय के निरीक्षक विश्व मोहन चौधरी के अनुसार बेतिया पुलिस के विभिन्न थाना की पुलिस की निरंतर कार्रवाई में उपर्युक्त गिरफ्तारी संभव हुई है। इसके अतिरिक्त पुलिस ने एक कार और एक बाइक बरामद किया है, जबकि वाहन जाँच के क्रम में 1.12 लाख रुपये दण्ड राशि भी वसूली गई है। गिरफ्तार लोगों में वारंटी और शराब तस्कर भी शामिल बताए गए है । पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय को सौंप दिया है। अभियान के क्रम में पुलिस ने 12 वारंटी गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही 13 अजमानतीय वारंटों का निष्पादन किया गया है। बेतिया पुलिस के थाना क्षेत्र में संचालित कार्रवाई में लंबित वारंट निष्पादन और आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है । पुलिस ने शराब तस्करी के विरुद्ध विगत 24 घंटा में कुल 305 लीटर 900 मिलीलीटर शराब बरामद किया। पुलिस निरीक्षक विश्व मोहन चौधरी के अनुसार, विभिन्न थाना क्षेत्र में छापामारी, वारंट निष्पादन, शराब जब्ती और वाहन जाँच निरंतर संचालित है। बेतिया पुलिस अपराध पर नियंत्रण, शराब के कारोबार पर रोक और कानून-व्यवस्था को दृढ़ संकल्पित है।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply