Mon. Aug 31st, 2026
बापू प्रेक्षागृह ऑडिटोरियम बेतिया में 20 सितंबर 2026 को भव्य एवं ऐतिहासिक पूजन एवं कलवार समाज का स्वजातीय सम्मेलन का आयोजन
apnibaat.org
बेतिया: भगवान बलभद्र एवं भगवान सहस्रार्जुन पूजनोत्सव की तैयारी के दृष्टिगत कलवार विकास समिति बेतिया की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को सुप्रिया रोड स्थित समीर होंडा के सभागार में किया गया। उपर्युक्त बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष पप्पू गुप्ता ने किया। उपर्युक्त बैठक में 20 सितंबर 2026 रविवार को बापू प्रेक्षागृह ऑडिटोरियम में जातीय सम्मेलन औ भव्य पूजन समारोह की तैयारी पर विस्तृत विचार विमर्श किया गया। उपर्युक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्था एवं तैयारी पर गहन मंथन किया गया। रविवार को सम्पन्न बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष का पूजनोत्सव एवं स्वजातीय सम्मेलन भव्य, ऐतिहासिक और समाज की एकता का प्रतीक होगा। कार्यक्रम में पूजन-विधि, यजमान व्यवस्था, अतिथि सत्कार, सम्मान समारोह, प्रसाद वितरण, सुरक्षा, चिकित्सा, पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर कार्य योजना तैयार की गई। समिति के अध्यक्ष पप्पू गुप्ता ने कहा कि भगवान बलभद्र एवं भगवान सहस्रार्जुन का पूजनोत्सव हमारी आस्था, संस्कृति, गौरवशाली परंपरा और सामाजिक एकता का पर्व है। इस आयोजन को सफल बनाने में समाज के प्रत्येक परिवार की सहभागिता महत्वपूर्ण है। उन्होंने समाज के सभी स्वजातीय बंधुओं, माताओं-बहनों एवं युवाओं से 20 सितंबर 2026 को परिवार सहित प्रेक्षागृह ऑडिटोरियम पहुंचकर पूजन एवं स्वजातीय सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने की अपील की। रविवारीय बैठक में डॉ अमिताभ चौधरी, अजय प्रसाद, रवींद्र प्रसाद, राजू प्रसाद, मुन्ना प्रसाद, मदन प्रसाद,आशीष कुमार, सुनील कुमार गुप्ता, अभिषेक कुमार, अरविंद प्रसाद,  सावन कुमार, पिंटू, पन्ना लाल प्रसाद, अरुण प्रसाद व अन्य गणमान्य शामिल रहे।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply