Thu. Oct 22nd, 2026

पटना सिटी (डॉ अनमोल कुमार) : दुर्गा पूजा के अवसर पर राजधानी पटना एवं पटना सिटी में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के तीन दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन 22 अक्टूबर को विसर्जन गंगा घाट गाय घाट पर सिंगला कंपनी का एक क्रेन दुर्घटना ग्रस्त हो गया । इस दरम्यान घाट पर तैनात सिविल डिफेंस के चौकस एवं सजग वार्डन एवं वॉलिंटियरों ने 5 पांच महिलाओं और एक मासूम बच्चे की जान बचाई। इसका नेतृत्व सिविल डिफेंस के ऑफिसर कमांडिंग सह चीफ वार्डेन विजय कुमार सिंह एलिस श्याम नाथ सिंह ने किया।
दुर्घटना की शिकार होने से बची महिला गुड़िया देवी एवं उसकी साथी महिलाएं पटना जिले के गौरीचक थाना के अवस्थीचक गांव की रहने वाली बताई जाती है। सिविल डिफेंस के वार्डन एवं वॉलिंटियर अगर मुस्तैद नहीं होते तो गुड़िया देवी का 4:30 वर्ष का बच्चा शिवांशु उर्फ राजकुमार क्रेन के डंपर से कुचलकर मौत का शिकार हो जाता है।
गुड़िया ने सिविल डिफेंस के वार्डन और वालंटियर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें दिल खोलकर आशीर्वाद दिया।
पटना के जिलाधिकारी सह सिविल डिफेंस के नियंत्रक कुंदन कुमार के निर्देश पर सिविल डिफेंस के वार्डन एवं वॉलिंटियरों को आपदा प्रबंधन ,भीड़ नियंत्रण एवं निगरानी के लिए तैनात किया गया था। घाट के बगल में स्थित भद्र घाट पर भी सिविल डिफेंस के जवान लगाए गए थे। इन जवानों ने गायघाट एवं भद्र घाट में सैकड़ो प्रतिमाओं का विसर्जन शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में करवाया। सिविल डिफेंस में इस दरमियान भीड़ नियंत्रण, आपदा प्रबंधन और शांति व्यवस्था बनाए रखने में जिला एवं पुलिस प्रशासन को सक्रिय सहयोग दिया।
महिला एवं बच्चों के जान बचाने के कार्य में श्री श्याम के अलावा डिप्टी ग्रुप लीडर कुंदन कुमार, राहुल रंजन, मुस्कान कुमारी, रोहन रंजन, अजितेश कुमार सिंहा, सीनियर वार्डन अरुण कुमार, ज्ञानती कुमारी, सिया शरण कुमार और अमन कुमार इत्यादि शामिल है।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply