सीटू के चौथा पश्चिम चम्पारण जिला सम्मेलन में नई कमिटी गठित
श्रमिकहित के दृष्टिगत आंदोलन तीव्र करने की घोषणा

apnibaat.org
बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला मुख्यालय बेतिया में भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र (सीटू) का चौथा जिला सम्मेलन अनवार अली नगर स्थित रिक्शा मजदूर सभा भवन में सम्पन्न हुआ। जिसमें श्रमिकों से जुड़े विभिन्न मामला पर विचार विमर्श किया गया और केंद्र सरकार की कथित श्रमिक विरोधी नीतियों के विरुद्ध आंदोलन तेज करने का आह्वान किया गया। उपर्युक्त सम्मेलन के क्रम में नई जिला कमिटी का गठन भी किया गया है। उपर्युक्त सम्मेलन का झंडोत्तोलन बिहार राज्य रिक्शा मजदूर सभा के अध्यक्ष प्रभुराज नारायण राव ने किया। शहीद की वेदी पर सीटू के बिहार राज्य सचिव मनोज चौधरी ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। दो सदस्यीय अध्यक्ष मण्डल में प्रकाश कुमार वर्मा और नीरज बरनवाल शामिल रहे। नीरज बरनवाल ने शोक प्रस्ताव रखा, रखा जिसे सर्व सम्मति से पारित किया गया। उपर्युक्त श्रमिक सम्मेलन का श्रीगणेश करते हुए मनोज चौधरी ने केंद्र सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों के विरुद्ध संघर्ष तेज करने की घोषणा किया। उन्होंने चार श्रम संहिता की वापसी, ‘कॉरपोरेट भारत छोड़ो’ आंदोलन और मनरेगा कानून की बहाली की माँग किया। उन्होंने स्कीम वर्कर्स के लिए 32 हजार रुपये वेतन निर्धारित करने की माँग किया। सम्मेलन में वक्ताओं ने श्रमिकों के अधिकार और रोजगार से जुड़े मामला को लेकर संगठनात्मक स्तर पर आंदोलन को सशक्त करने पर बल दिया।
सम्मेलन के दौरान रामा यादव, प्रभुनाथ गुप्ता, अनिल अनल और संजीव कुमार राव ने संगठन की ओर से अभिनंदन किया. जिला सम्मेलन के क्रम में जिला सचिव शंकर कुमार राव ने संगठन की गतिविधियों और कार्यों से सम्बंधित प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। प्रतिनिधियों ने श्रमिकों की समस्या और संगठन को सशक्त करने को लेकर विभिन्न मामला पर विचार-विमर्श किया। जिला सम्मेलन के क्रम में नई जिला कमिटी का चुनाव सम्पन्न हुआ, जिसमें नीरज बरनवाल को अध्यक्ष जबकि सुशील श्रीवास्तव और जवाहर प्रसाद को उपाध्यक्ष, नीरज बरनवाल जिलाध्यक्ष, शंकर कुमार राव सचिव, अंजनी कुमार मिश्र और शमी आलम को संयुक्त सचिव तथा म. हनीफ को कोषाध्यक्ष चुना गया। जिला की नई कमिटी में विनोद कुमार नरुला, प्रकाश कुमार वर्मा, सुनील कुमार, अनिल कुमार, अनूप कुमार और प्रभुराज नारायण राव नये सदस्य निर्वाचित हुए।
नई कमिटी के गठन के बाद संगठन के पदाधिकारियों ने मजदूरों से जुड़े मुद्दों को लेकर सक्रियता के साथ काम करने का संकल्प लिया, सम्मेलन का समापन अभिषेक नारायण ने किया। इस क्रम में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रमिक हित की रक्षा, संगठन को सशक्त करने और विभिन्न माँग को लेकर संघर्ष करने को आह्वान किया ।
Post Views: 2
