Mon. Mar 9th, 2026

दुर्ग सांसद विजय बघेल को छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ को अपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए है। इतवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ की विशेष सामान्य सभा हुई। सभा में चुनाव अधिकारी अशोक अग्रवाल ने अध्यक्ष सहित महासचिव कोषाध्यक्ष 14 उपाध्यक्ष 10 संयुक्त सचिव और 16 कार्यकारिणी सदस्यो के निर्विरोध चयन की घोषणा की। इसमें अध्यक्ष पद पर मुख्यमंत्री उपाध्यक्ष पद पर सांसद विजय बघेल उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। महासचिव विक्रम सिसोदिया और कोषाध्यक्ष संजय मिश्रा चुने गए। सांसद विजय बघेल को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने से दुर्ग का मान एक बार फिर बढ़ा है।

Spread the love

Leave a Reply

You missed