विवाहिता की संदिग्ध मौत, नैहर वालों ने पीहर वालों के विरुद्ध हत्या की आशंका व्यक्त किया

apnibaat.org
बेतिया: पश्चिम चम्पारण जिला के बेतिया पुलिस अंतर्गत कंगली थाना क्षेत्र के बहुअरवा वार्ड संख्या 06 में मंगलवार को लीलावती देवी नामक 22 वर्षीया गर्भवती नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत की खबर है। बताया गया है कि लीलावती देवी का शव बहुअरवा गाँव स्थित पीहर में शयन कक्ष में मिला। नैहर पक्ष के लोगों ने लीलावती देवी के गला पर निशान होना बता रहे हैं। घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोगों के घर से गायब रहने पर मृतका के पिता जयचंद ठाकुर ने हत्या की आशंका व्यक्त किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों का खुलासा रिपोर्ट आने के बाद होगा.मिली जानकारी के अनुसार, लीलावती का विवाह मई 2026 में मनीष ठाकुर के साथ हुई, पारिवारिक सूत्र बताते हैं कि वह गर्भवती रही, मंगलवार को उसकी सास संतोषी देवी ने फोन कर नैहर वालों को घटना की सूचना दी। सूचना पर लीलावती के पिता पिता जयचंद ठाकुर, परिजन लगभग तीन बजे बहुअरवा दामाद मनीष ठाकुर के घर पहुँचे। उन्होंने लीलावती का शव बेड पर पड़ा देखा, परिजनों के हवाले से बताया गया है कि उनकी पुत्री के गला पर निशान देखा गया। उनके पहुँचने के पहले घर के लोग घर छोड़ चुके बताये गए। मृतका के पिता जयचंद ठाकुर ने पुत्री की हत्या बताते हुए मौत को संदिग्ध बताया। ससुराल वालों पर हत्या की आशंका व्यक्त किया है और कहा है कि घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोगों का गायब होना कई प्रश्न खड़ा करता है। मृतका का नैहर पूर्वी चम्पारण जिला के छौड़ादानो थाना क्षेत्र के दरपा अंतर्गत दुबहा गाँव वार्ड संख्या 03 में है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम को भेज दिया है, आवश्यक कार्रवाई प्रारम्भ है।
Post Views: 2
