कर्ज की राशि हड़पने की नीयत से महिला को जहर पिलाकर मारने का प्रयास, प्राथमिकी दर्ज
बेतिया : बेतिया पुलिस अंतर्गत इनरवा थाना क्षेत्र में एक अजीब वाकया सामने आया है। बताया जाता है कि कर्ज की राशि हड़पने की नीयत से कतिपय तत्वों ने एक महिला को जहर पिलाकर हत्या करने का प्रयास का मामला उजागर हुआ है। पुलिस को दिये बयान में महिला ने बताया है कि जब वह रुपए मांगने गई, तो आरोपियों ने उन्हें जहर पिलाकर मारने का प्रयास किया। उपर्युक्त घटना इनरवा थाना क्षेत्र के सिंहासनी चौक के पास की बताई गई है। पीड़िता थाना क्षेत्र के उस्ताद बहुअरवा गांव निवासी अवध पटेल की पत्नी गायत्री देवी बताई गई है। उल्लेखनीय है कि बेहोश होकर सड़क किनारे गिरकर अचेत पड़ी रही। सड़क किनारे महिला को अचेत अवस्था में ग्रामीणों ने देखा और डायल 112 को सूचना दिया। सूचना पर 112 की पुलिस टीम ने महिला को नजदीकी पीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार उपरांत अस्पताल में बेसुध पड़ी महिला होश में आई तो उसने बताया कि दो लाख रुपये कर्ज़ दिया। कर्ज की राशि को मांगने के लिए सिंहासनी गांव में जामदार पटेल के घर गई, जहां पर जमादार पटेल और उसका बेटा रवि कुमार जान मारने की नीयत से जबरन जहर पिला दिया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेतिया जीएमसीएच रेफर कर दिया। इनरवा थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि कांड अंकित कर मामला की छानबीन की जा रही है। दोषियों को गिरफ्तार कर न्यायालय को सौंप दिया जाएगा।
Post Views: 167