Wed. Jun 24th, 2026

Month: August 2024

सेवानिवृत कर्मियों को ससमय निवृति का लाभ व सुविधाएं उपलब्ध कराएं प्रधान सहायक : दिनेश कुमार राय, डीएम

सेवानिवृत कर्मियों को सेवानिवृति के दिन ही सरकार प्रदत्त सभी सुविधा सम्मान पूर्वक मिले, इसका पूरा प्रयास करें प्रधान सहायक  कार्यालय प्रबंधन उत्कृष्ट करने का प्रयास करें, कैशबुक व अन्य…

हंस बुद्धि अपनाओ

दुनिया के दलदल में फंसकर कुछ न पाओगे।  स्वयं आत्मा पर तुम, और ही दाग लगाओगे।। ब्गुला बुद्धि वाले भी, सारी दुनिया में भरे पडे। अगर गौर से देखो तो…

श्रमिक नेता को टक्कर मारी फाइल छीनने की कोशिश

वरिष्ठ श्रमिक नेता गजेन्द्र सिंह उम्र 75 बृहस्पतिवार  को सबेरे के समय करीब 9 बजे के आस पास सडक दुर्घटना में घायल हो गए है। उन्हे गंभीर अवस्था में सेक्टर…

विधायक गजेन्द्र यादव ने अपने प्रतिनिधि नियुक्त किए।

भिलाई दुर्ग शहर में विधायक गजेन्द्र यादव ने अपने विधानसभा इलाके के अन्दर सभी शासकीय हायर सेकेण्डरी हाई स्कूल मिडिल स्कूल एवं प्राइमरी स्कूलो के शाला प्रबंधन के लिए विधायक…

रैली में मौसमी बीमारियों से बचने की जानकारी दी

नगर निगम भिलाई के वार्ड क्रमांक 32 बैंकुठ धाम इलाके में मौसमी बीमारी जल जनित बीमारी के संबंध में मच्छरो से बचाव के लिए रैली निकालकर प्रचार प्रसार किया गया।…

विश्व मच्छर दिवस पर वृद्धाश्रम दुर्ग में दवा का छिड़काव किया।

विश्व मच्छर दिवस पर पर मंगलवार को शहर में जन जागरुकता के कार्यक्रम ुिए। इस दौरान इस दिवस का महत्व बताया गया वही आम नागरिको विशेषकर वृद्धजनो का मच्छर उन्मूलन…

नगर निगम के मुख्य नाला में कचरा, सिल्ट और जलकुंभी भरे पड़े हैं, हरिवाटिका से मंशा टोला तक की मुख्य नाला उड़ाही कार्य मेयर गरिमादेवी ने किया औचक निरीक्षण

हरिवाटिका से मंशा टोला तक की मुख्य नाला उड़ाही कार्य मेयर गरिमादेवी ने किया औचक निरीक्षण, दिया सफाई प्रभारी और सफाई निरीक्षक तेज़ कार्य का निर्देश बेतिया: पश्चिम चम्पारण जिला…

कृषि विज्ञान केन्द्र किसानों की आय बढ़ाने के लिए काम कर रहेः ड़ाँ जैन।

कृषि विज्ञान केन्द पाहंदा आ द्वारा मंगलवार को कृषि विज्ञान केन्द्र के स्वर्ण जंयती वर्ष पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख ड़ाँ विजय…

You missed

खेत बचाओ अभियान अंतर्गत भोजपुर जिला के दो गांव में किसानों को दिया प्रशिक्षण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा संचालित “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत भोजपुर जिले के सहार प्रखंड के दो गांवों में किसानों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, फसल सुरक्षा तथा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। अभियान के अंतर्गत पहला कार्यक्रम धनछुआ गांव, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 30 किसानों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में 27 पुरुष एवं 3 महिला किसान शामिल थीं। वहीं दूसरा कार्यक्रम कोनी गांव, चौरी पंचायत, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें 31 किसानों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना से विशेषज्ञगण डॉ. पंकज कुमार, डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी तथा श्री ए.एस. महापात्रा मौजूद थे। साथ ही, कृषि विज्ञान केंद्र, आरा के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. विकास सिंह मौजूद थे। विशेषज्ञों ने किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करने से फसलों को आवश्यक पोषक तत्व उचित मात्रा में प्राप्त होते हैं, जिससे उत्पादन लागत कम होती है तथा फसल की उत्पादकता में वृद्धि होती है। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग से बचने तथा एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को हरित खाद के महत्व से भी अवगत कराया गया। वैज्ञानिकों ने बताया कि धैंचा एवं सनई जैसी फसलों का उपयोग हरित खाद के रूप में करने से मिट्टी में जैविक कार्बन एवं नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ती है, मृदा की संरचना में सुधार होता है तथा भूमि की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है। उन्होंने किसानों को खरीफ मौसम में धैंचा एवं सनई की खेती कर उन्हें खेत में पलटने की तकनीक एवं उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान किसानों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। किसानों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को अति उपयोगी बता, ऐसी जागरुकता गतिविधियों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया