भिलाई राज्य के सरकारी काँलेज में प्रयोगशाला परिचालक प्रयोगशाला तकनीशियन जैसे हजार सें अधिक पदो पर भर्ती होगी। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग से वैकेंसी निकली हैं इसमे प्रयोगशाला परिचारक के सबसे ज्यादा 430 पद भृत्य के 210 पद चौकी दार के 210 और स्वीपर के 30 पद शामिल किए गए हैं। इस तरह से कुल 880 पदों पर भर्ती होगी। इस पदो के लिए 12 अक्टूबर सें आवेदन भरे जाएंगे।
विस्तृत नियम व शर्ते कुछ दिनो में जारी होने की संभावना है। इसी तरह प्रयोगशाला तकनीशियन के 260 पदो की भर्ती के लिए भी उच्च शिक्षा विभाग से सूचना जारी की गई हैं। इस पद के लिए भर्ती परीक्षा व्यापमं से आयोजित की जाएगी। इसके लिए आवेदन प्रकिया जल्द शुरु होगी। इस तरह से उच्च शिक्षा विभाग सें संबद्ध सरकारी काँलेजों में कुल 1140 पद भरे जाएंगे। आवेदन से जुडी जानकारी के लिए वेबसाइट पर भी देख सकते है।