Sun. Mar 23rd, 2025
जन संवाद के दौरान लोगों ने योगापट्टी बीडीओ की प्रशंसा में लोगों ने कहा कि कनिष्क कुमार जैसे बीडीओ हों जनता को कोई कष्ट नहीं होगा 
योगापट्टी सीओ प्रियव्रत कुमार के विरुद्ध हुई जनता, मंच छोड़कर भागे सीओ
बेतिया.: जिला में जन संवाद की कड़ी में जिला पदाधिकारी दिनेश कुमार राय ने योगापट्टी प्रखण्ड में जन संवाद अयोजित किया। इस क्रम में उन्होंने कहा कि सरकार संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को 100 प्रतिशत समाज के सभी वर्ग तक पहुंचाने में जन संवाद कार्यक्रम बहुत ही महत्वपूर्ण है। समाज के निचले स्तर तक विकास पहुंचाने में जन संवाद कार्यक्रम सहायक हो रहा है। सरकार की इस कार्यक्रम का लाभ सर्वजन को उठाने की आवश्यकता है। अपने अधिकार और कर्तव्य की समझ अब सुदूर गांव के लोग जानकर लोगों का जीवन स्तर बदला है। जिला पदाधिकारी दिनेश कुमार राय ने गुरूवार को प्रखण्ड के डूमरी पंचायत के पंचायत भवन परिसर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में विचार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से गांव में तेजी से रोजगार सृजन हो रहा है। ग्रामीणों से मिलकर होकर जिला में चल रही विकास योजनाओं की जानकारी दी। विकास दर जिला से लेकर पंचायत स्तर तक काफी अच्छा रहा है। योगापट्टी प्रखंड दियरा क्षेत्र होने के बाद भी विकास की ओर अग्रसर है। जनसंवाद में डीएम दिनेश कुमार राय व एसपी डी. अमरकेश के आगमन पर प्रखंड प्रमुख भरत प्रसाद ने पुष्प व अंग वस्त्र देकर उनका स्वागत किया। जन संवाद का शुभारंभ डीएम, एसपी, एडीएम, सिविल सर्जन व राजस्व पदाधिकारी ममता कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। डीएम ने कहा कि जन संवाद का मुख्य उद्देश्य महत्वपूर्ण लोक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजनों को ससमय एवं पारदर्शी ढंग से उपलब्ध कराना और योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का जिला में समुचित क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन दृढ़ संकल्पित है। जिला पदाधिकारी ने कहा कि विभिन्न विभागों की योजनाओं के क्रियान्वयन में जितना भागीदारी विभाग की है। उतना ही भागीदारी आम जन की भी है। यदि योजना में आपकी भागीदारी नहीं होगी तो उन योजना को धरातल पर नहीं उतार सकते हैं। जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के  वरीय से लेकर कनीय अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से विभिन्न योजनाओं की क्रियान्वयन सम्बन्धी उनके जानकारी लिए गए । स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी सुझाव रखें। पदाधिकारियों ने बारी-बारी से लोगों से अपील किया कि योजनाओं का भरपूर फायदा उठायें। विभिन्न विभागों के अलग-अलग काउंटर लगाए गए, जहां लोगों ने योजनाओं से सम्बंधी जानकारियां प्राप्त किया। डीएम ने जन संवाद कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से कहा कि प्रत्येक शुक्रवार को जिला में जनता दरबार लगता है। बेहिचक बेझिझक लोग जनता दरबार में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उनकी शिकायत पर हर हाल में कारवाई भी होगी। डीएम ने कार्यक्रम के समापन पर बीडीओ सीओ समेत प्रखंड के सभी पदाधिकारी व कर्मियों को धन्यवाद भी दिया। लोगों ने वीडियो कनिष्क कुमार को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि उनके जैसे पदाधिकारी सरकार प्रत्येक प्रखण्ड को उपलब्ध कराए। अंचल पदाधिकारी योगापट्टी प्रियव्रत कुमार के अंचल के कार्यों में भारी अनियमितताओ व भ्रष्टाचार को लेकर जब जन संवाद में विरोध किया तो मंच छोड़कर उन्हें भागना पड़ा। उसके बाद वे जन संवाद में नहीं दिखे। जनसंवाद कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी दिनेश कुमार राय एसपी डी. अमरकेश, एसडीएम विनोद कुमार, डीडीसी अनील कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी रवीन्द्र उपाध्याय, डीईओ सिविल सर्जन, बीडीओ कनिष्क कुमार सिंह, सीओ प्रियर्वत कुमार, मुखिया, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी गीतांजलि, राजस्व पदाधिकारी ममता कुमारी, मुकेन्द्र यादव, मनोज यादव, सुनील प्रसाद, नवीन चौधरी, अंजनी पांडेय, पप्पू पांडेय रहे।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply