Wed. Nov 4th, 2026
बेतिया: पश्चिम चम्पारण जिला के मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के जौकटिया वार्ड नम्बर 15 निवासी स्वर्गीय हदीश अंसारी के पुत्र सलीम मियां के घर मे करीब 9 बजे सुबह अचानक आग लग गई। जिसमें दो घर जलकर राख हो गए। इस आगलगी में कपड़ा, बर्तन, अनाज, फर्नीचर आग की भेंट चढ़ गई तथा आग से झुलसने से एक पशु की मौत हो गई। जबकि 1 पशु गंभीर रुप से झुलस गया। सूचना पर पहुंची मझौलिया पुलिस एवं फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया। मौका-ए-वारदात पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा नहीं होती तो कई घर इसकी चपेट में आ जाते। इस अग्निकांड में लाखों रुपए की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। अग्नि पीड़ित सलीम मियां ने बताया कि घर में शादी की तैयारी चल रही थी 2 महीने बाद मेरी पुत्री सोनी खातून की शादी होने वाली है। सीओ सूरजकांत ने बताया कि राजस्व कर्मचारी भेज क्षति का आकलन कर अग्नि पीड़ित परिवार को नियमानुसार सरकारी सहायता राशि दी जाएगी।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed