बेतिया: पश्चिम चम्पारण जिला के नरकटियागंज में शुक्रवार 4 अगस्त 2023 को असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस के नेतृत्व में युवा सम्राट राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से न्याय मिलने पर न्यायालय और संविधान पर अमिट आस्था रखते हुए नफरत के बाजार में मोहब्बत की जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए, कांग्रेस कार्यकर्ताओं पटाखा छोड़ा। इस अवसर पर कामगार कर्मचारी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सागर श्रीवास्तव, प्रखंड अध्यक्ष मुजम्मिल हुसैन, डॉ वीरेंद्र नारायण, चुन्नू पांडेय, अमित दुबे, विजय राम तूफानी, मदन प्रसाद, शेख भोला, अनीश आलम, सोहेल अख्तर, शकील अहमद, इंजीनियर रत्नेश कुमार, झूना मियां, अख्तर अली, विवेक कुमार, विनोद जायसवाल, अजीत वर्मा, विवेक वर्मा व अन्य कांग्रेसी- गठबंधन के कार्यकर्ता शामिल हुए।
न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन