अमेठी कांग्रेस ने सर्वोच्च के निर्णय पर कहा सत्यमेव जयते, भाजपा का षड्यंत्र विफल, राहुल गाँधी की सजा पर सर्वोच्च न्यायालय की रोक
अमेठी: मोदी सरनेम प्रकरण में राहुल गांधी के विरुद्ध सुनवाई करते हुए, निचले न्यायालय के निर्णय पर रोक लगा दिया। जिससे कांग्रेस पार्टी ने कहा है कि यह सिर्फ राहुल गांधी की जीत नहीं, उस प्रत्येक देशवासी की जीत है, जिसने नफरत की बजाय मोहब्बत को चुना है। न्यायलय का फैसला आते ही अमेठी में प्रसन्नता की लहर दौड़ गई। केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय गौरीगंज में जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंहल के पहुंचते ही सैकड़ो कांग्रेस नेता इकठ्ठे हो गए। सबने राहुल गाँधी, कांग्रेस पार्टी, जिंदाबाद का नारा लगाया। जिला अध्यक्ष सिंघल ने कहा कि सत्य की जीत हुई है। अमेठी ही नहीं देश के आमजनमानस की जीत है, जिनका परिवार सदैव देश के लिए बलिदान दिया है। देश आज जल रहा है, राहुल गांधी के पांच सवालों का सदन में जवाब तो नहीं दिया बल्कि न्यायपालिका को भ्रमित करके कुत्सित और घृणित तथाकथित आरोप को सर्वोच्च न्यायलय के निर्णय से पूरे देश की जनता मे प्रसन्नता में है। यदि भाजपा व मोदी न्यायपालिका का सम्मान करते हैं तो देश की जनता से माफ़ी मांगे।
कांग्रेस कार्यालय गौरीगंज में जिला अध्यक्ष सिंघल व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आपस में एक दूसरे को लड्डू खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष योगेन्द्र मिश्रा, नरेन्द मिश्र, सर्वेश सिंह, धर्मेंद्र शुक्ला, शकील इदरीसी, शुभम सिंह, दिवस प्रताप सिंह, अवनीश मिश्र, संजीव पुष्पकर, प्रशांत तिवारी, अंकित सिंह वैभव व आशीष व सैकड़ो लोग उपस्थित रहे। उपर्युक्त जानकारी अनील कुमार सिंह ने अपनी बात को दी।