Sat. Jul 27th, 2024

मैनाटांड़: पश्चिम चम्पारण जिला के नरकटियागंज अनुमंडल अंतर्गत मैनाटांड़ में मस्तीचक सारण से निकला 251 कुण्डीय विराट गायत्री महायज्ञ मस्तीचक, शक्ति कलश रथ यात्रा का स्वागत व पूजन किया गया।उल्लेखनीय है कि 31 अक्टूबर से 3 नवंबर 2023 सारण स्थित मस्तीचक के श्रीरमेशपुरम में होने वाला 251 कुण्डीय विराट गायत्री महायज्ञ के लिए गायत्री तीर्थ रथयात्रा सारण से निकलकर बिहार के सभी जिला में घूमते हुए शक्ति कलश यात्रा रथ मैनाटांड प्रखंड के विभिन्न गांव में पहुंचा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर 251 कुण्डीय विराट गायत्री महायज्ञ मस्तीचक के शक्ति कलश का परिजनों एवं श्रद्धालुओ ने भव्य स्वागत एवं पूजन किया। इस यात्रा में दिशा संस्था के टोला नायक अनंतराज भारद्वाज ने बताया कि इस शक्ति कलस का उद्देश्य, मानव में देवत्व का उदय करना है। यह आयोजन मस्तीचक में 31 अक्टूबर से 3 नवंबर 2023 तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान जगह-जगह महिलाएं और पुरुष श्रद्धालुओं ने रथ पर विराजमान मां गायत्री प्रतिमा व कलश की पूजा अर्चना कर देश दुनिया में शांति और आपसी भाईचारे के लिए प्रार्थना किया। इस क्रम में ओमप्रकाश मिश्र, बालेश्वर सिंह, रितिक कुमार शर्मा, डॉ धनंजय कुमार त्रिपाठी, जोखू साह व अन्य विशिष्ट उपस्थित रहे।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply